24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सपा को कब्रिस्तान से प्यार, उन्हें राम मंदिर और विश्वनाथ धाम अच्छा नहीं लगता’, सीएम योगी ने विपक्ष को सुनाई खरी-खोटी

Cm yogi statement on sp leaders: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी सनातन विरोधी है और पार्टी के नेताओं को काशी और अयोध्या में किए गए विकास रास नहीं आ रहे हैं।
2 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi on SP leaders : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को लेकर एक बार फिर से जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी सनातन विरोधी है और पार्टी के नेताओं को काशी और अयोध्या में किए गए विकास रास नहीं आ रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग कब्रिस्तान प्रेमी हैं, इसीलिए काशी और अयोध्या का विकास उनकी आंखों में चुभ रहा है।

सनातन विरोधी है सपा: योगी

अपने एक दिवसीय यात्रा पर बांदा पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को जमकर कोसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी और इस दौरान जमकर प्रदेश में लूटपाट की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों को कब्रिस्तान प्यार है, इसीलिए अयोध्या स्थित भव्य श्री राम मंदिर और चित्रकूट व वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम का विकास उनकी आंखों में चुभ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने हिंदू और सनातन की संस्कृति को कोसना और अपमान करना अपने जहन में उतार लिया है। इसीलिए उन्हें ना राम मंदिर अच्छा लगता है और ना ही काशी विश्वनाथ धाम।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है, प्रदेश तेजी से प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। मंदिरों के नाम पर आने वाले चढ़ावे का उपयोग मंदिरों के विकास और धामों के सौंदर्यीकरण में लग रहा है। लेकिन जब सपा की सरकार थी तब इस पैसे का इस्तेमाल कब्रिस्तान और उसकी चार दिवारी बनाने में किया जाता था। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि सपा के नेताओं को कब्रिस्तान अच्छा लगता है, इसीलिए मां विंध्यवासिनी धाम, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और राम मंदिर का विरोध करते हैं।

710 करोड़ की दी सौगात

दरअसल, सीएम योगी ने बांदा में 710 करोड़ से अधिक की लागत की 229 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बुंदेलखंड के दौरे पर आए थे तो उन्होंने कहा था कि यहां का विकास किया जाना अत्यंत आवश्यक है। बुंदेलखंड के पिछड़ापन का एकमात्र कारण यहां भू माफिया और डकैतों का कब्जा था। लेकिन केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने बुंदेलखंड को बेहतरीन कनेक्टिविटी से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में जिस तरह से खनन और भूमाफिया का आतंक था, यूपी में सत्ता बदलते ही इन पर कार्रवाई होने लगी और लोगों का यहां से पलायन रुक गया।