10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भाजपा राज में ‘गर्मी की छुट्टी’, बिजली कटौती पर अखिलेश ने गीत लिखकर कसा तंज

UP Power Cut Issue: उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने एक गीत लिखकर कहा कि भाजपा राज में गर्मी की छुट्टी। जानिए पूरा मामला...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Jun 10, 2026

UP Power Cut Issue,Akhilesh Yadav on power cut, UP power crisis, UP News

बिजली कटौती पर अखिलेश का योगी सरकार पर तंज (फोटो-पत्रिका)

Akhilesh Yadav On Power Cut: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि न लोगों के घरों में बत्ती जल रही है और ना ही पंखा चल रहा है।

अनोखे अंदाज में साधा निशाना

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक कविता के जरिए अपना विरोध और जनता का दर्द बयां किया है। उन्होंने इस गीत के जरिए सरकार की व्यवस्थाओं की पोल खोली है। अखिलेश ने लिखा:

न बिजली जले न पंखा चले
गर्मी में जनता दिन रात जले
पानी के नाम पर पसीना बहे
यूपी की जनता अब किस से कहे
न बिजली जले न पंखा चले
गर्मी में जनता दिन रात जले
बातों से सपना सबको दिखे लेकिन
हकीकत में दुख ही मिले
न बिजली जले न पंखा चले
गर्मी में जनता दिन रात जले
सब स्टेशन पर पीएसी पहरा करे
जनता के सवालों से नेता डरे
चिट्ठी लिख-लिख अपनी बातें कहे
यूपी की जनता अब किस से कहे
न बिजली जले न पंखा चले
गर्मी में जनता दिन रात जले

पीलीभीत में 15 घंटे गायब रह रही बिजली

बता दें कि इन दिनों यूपी के नोएडा, कानपुर और पीलीभीत समेत कई जिलों में बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। पीलीभीत में तो हालात इतने खराब हैं कि वहां 15 घंटे तक की बिजली कटौती हो रही है। लोग परेशान होकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। इस अव्यवस्था को लेकर योगी सरकार के मंत्री संजय गंगवार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह बिजली विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि आप मत सोइए लेकिन जनता सोनी चाहिए। मंत्री ने खुद यह बात मानी है कि पिछले नौ सालों में ऐसी बिजली कटौती कभी नहीं देखी गई।

CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

प्रदेश में बिजली कटौती पर मचे बवाल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सख्त रुख अपना लिया है। सीएम योगी ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द सारी खामियों को दूर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट आदेश दिया है कि जनता को बिना किसी बाधा के पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।