
इकबाल अंसारी हुए PM मोदी के मुरीद (फोटो- पत्रिका)
PM Modi Longest Serving Prime Minister: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर अयोध्या से एक बड़ा और सकारात्मक बयान सामने आया है। अयोध्या में विवादित ढांचे के मामले में पूर्व वादी रहे इकबाल अंसारी ने पीएम मोदी के इस कार्यकाल की जमकर तारीफ की है।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी का 4,398 दिनों का कार्यकाल सबसे बेहतर और रिकॉर्ड तोड़ रहा। साथ ही देश की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले PM मोदी जैसा नेता आज पूरे भारत में कोई दूसरा नहीं है। उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें PM नरेंद्र मोदी ने आज यानी 9 जून, 2026 तक देश के प्रधानमंत्री के तौर पर 4,398 दिनों (लगभग 12 साल और 15 दिन) का अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है।
इकबाल अंसारी ने अपनी बात रखते हुए साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पीएम मोदी की नीतियों और उनके काम करने के तरीके की सराहना करते हुए कहा कि सबसे बेहतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं। अंसारी का मानना है कि मौजूदा समय में मोदी के जैसा विजन और नेतृत्व क्षमता वाला कोई दूसरा राजनेता पूरे देश में मौजूद नहीं है।
बता दें कि इकबाल अंसारी अक्सर अयोध्या में तेजी से हो रहे विकास कार्यों को लेकर भी केंद्र और राज्य सरकार की तारीफ करते रहे हैं। उनका मानना है कि नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद अयोध्या की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। शहर में हो रहे निर्माण कार्यों, सड़कों के चौड़ीकरण और अन्य सुविधाओं से स्थानीय निवासियों को काफी फायदा मिल रहा है। अंसारी का कहना है कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के विकास के लिए काम कर रही है। सरकार शुरू से ही अपने विजन 'सबका साथ, सबका विकास' को बखुबी आत्मसात कर रही है।
आपको बता दें कि इकबाल अंसारी बाबरी मस्जिद मामले में सबसे प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आने के बाद उन्होंने बिना किसी शर्त के न्यायालय के फैसले का सम्मान किया था। इसके बाद से ही वह लगातार हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और देश में शांति बनाए रखने की अपील करते रहे हैं। राम मंदिर के भूमि-पूजन से लेकर प्राण-प्रतिष्ठा तक हर मौके पर उन्होंने एकता का संदेश दिया है। अब प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए गए उनके बयान से पता चलता है कि वे मोदी सरकार के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं।
Updated on:
09 Jun 2026 07:35 pm
Published on:
09 Jun 2026 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
