लखनऊ

Summer Season: गर्मियों में रखे अपनी ऑयली स्किन का खास ख्याल, जानिए तरीके

हेल्दी स्किन को पाने की चाहत सभी को होती है,गर्मी मौसम में बहुत ही ध्यान रखने जरूरत है। ऑयली स्किन वालो के लिए कुछ खास टिप्स।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2023, 9:21 AM IST
मिट्टी क्लींजर का काम करती
मिट्टी क्लींजर का काम करती

अप्रैल में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है, इस मौसम में घर से बाहर निकलना बहुत ही कष्टकारी होता है लेकिन जरुरत होने पर घर से निकलना पड़ता है। डॉ शीला ने बतायाकि महिलाएं हो या पुरुष अगर उनकी स्किन ऑयली है तो गर्मियों के मौसम में उन सभी को अपनी स्किन का बहुत ही ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता है।

ऑयली स्किन के लिए क्ले मास्क

उन्होंने कहा कि गर्मियों में तैलीय त्वचा की अतिरिक्त देखभाल करनी पड़ती हैं, क्योंकि सूरज की तीव्र किरणों के कारण ऐसी त्वचा की तेल ग्रंथियां ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं, जो त्वचा को ज्यादा ऑयली बनाती हैं। कहा कि ऐसी त्वचा वालों को इस मौसम में क्ले यानी मुल्तानी मिट्टी व गुलाब जल का मास्क लगाना चाहिए। मुल्तानी मिट्टी क्लींजर का काम करती हैं, जो त्वचा की तेल ग्रंथियों की संवेदनशीलता कम करती है।

हाथों के लिए नारियल वाली क्रीम

गर्मी में हाथ और पैर की त्वचा भी बेजान-सी दिखने लगती है। इससे बचने के लिए त्वचा पर नारियल युक्त मॉइश्चराइजर लगाएं। यह मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा में समाहित होकर इसे ताजगी देगा और कोमल बनाएगा।

Published on: