लखनऊ

Teachers Day 2018 : यूपी के इन अध्यापकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

Teachers Day 2018 : उत्तर प्रदेश से 5 सितंबर को 17 अध्यापकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2018, 1:43 PM IST
state teacher award by up govt on Teachers Day 2018
teachers day 2018 gift and ideas

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार पांच सितंबर को Teachers Day 2018 के अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करने वाले शिक्षकों की लिष्ट तैयार कर ली है। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए यूपी से केवल 17 शिक्षकों अध्यापकों को चुना गया है।

उत्तर प्रदेश से 5 सितंबर को 17 अध्यापकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए योगी सरकार ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने गए शिक्षकों की सूची

1. मुजफ्फरनगर के सदर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहलना की सहायक अध्यापक गीता रानी
2. जौनपुर के धर्मापुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उत्तरगांवा के सहायक अध्यापक लाल बहादुर वर्मा
3. सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर नगर क्षेत्र की प्रधानाध्यापक इम्बिसा तुल हसन रिजवी
4. सिद्धार्थनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिटिया उस्का बाजार के प्रधानाध्यापक अरुणेंद्र प्रसाद त्रिपाठी
5. मेरठ के सरूर खुर्द क्षेत्र के उत्तर प्राथमिक विद्यालय पांचली बुजर्ग के प्रधानाध्यापक अय्यूब खान
6. रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरेमौहारी के सहायक अध्यापक शिव शरण सिंह
7. मेरठ के माछरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के प्रधानाध्यापक शाहिद हसन
8. भदोही के ज्ञानपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सम्हई के प्रधानाध्यापक मजीद उल्ला
9. लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उत्तरधौना की सहायक अध्यापक (जिला गाइड कैप्टन) पूर्णिमा श्रीवास्तव
10. सहारनपुर के रामपुर मनिहारन क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय साढ़ौली हरिया की सहायक अध्यापक विशाखा चौहान
11. गोरखपुर के कौड़ीराम क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौड़ीराम के सहायक अध्यापक अवधेश
12. सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुडिय़ाखुर्द जीजाबाई नगर के प्रधानाध्यापक रामचंद्र चौधरी
13. शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़ैचा के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र मिश्र
14. बरेली के बिथरी ब्लॉक के उत्तर प्राथमिक विद्यालय सैदपुर कुरमियान के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार
15. कानपुर देहात के झींझक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिलख-2 के प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह
16. बिजनौर के प्राथमिक विद्यालय काजीवाला की प्रधानाध्यापक मिथलेश कुमारी
17. गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुन्हैड़ा के प्रधानाध्यापक ईश्वर सिंह

Published on: