लखनऊ

महापौर पद के दावेदारों में दिग्गज नेताओं की पत्नियों के नाम, जानिए किनके नाम की है चर्चा

Nagar Nikay Chunav Mayor नम्रता पाठक, बिंदु बोरा,राज्यसभा सांसद कुसुम राय, अलका दास सहित दर्जनों महिला उमीदवारो ने लखनऊ मेयर पद के लिए भेजे आवेदन।
2 min read
Apr 11, 2023
भाजपा में महापौर पद के लिए दावेदारों की होड़
भाजपा में महापौर पद के लिए दावेदारों की होड़

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। लखनऊ में महापौर के पद के लिए भारतीय जनता पार्टी का टिकट बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस बार इस पद के लिए बड़े बड़े नाम सामने आ रहे हैं ।

सूत्रों का कहना है कि उप मुख्यमंत्री की पत्नी नम्रता पाठक पूर्व राज्यसभा सांसद कुसुम राय के अलावा प्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और महापौर रहे स्वर्गीय अखिलेश दास गुप्ता की पत्नी अलका दास के अलावा विधायक नीरज बोरा की पत्नी बिंदु बोरा भी भारतीय जनता पार्टी के महापौर के टिकट के लिए दावेदार बताई जा रही।

लगातार आवेदन पहुंच रहे

महानगर भाजपा में लगातार आवेदन आ रहे है , यहां तक की स्वर्गीय अखिलेश दास गुप्ता की पत्नी अलका दास के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने अभी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किया है या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन नाम की चर्चा तेजी से है।


दो - दो बार रहे बीजेपी के प्रत्याशी

साल 1995 के लगातार लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी का ही महापौर रहा है, पहले दो बार डॉक्टर एस सी राय इसके बाद लगातार दो बार डॉ दिनेश शर्मा, जेपी डॉक्टर। दिनेश शर्मा के बाद एक बार संयुक्ता भाटिया लखनऊ की महापौर रही है। लगातार दूसरी बार महिला सीट का आरक्षण लखनऊ में हो चुका है। जिसके लिए भाटिया परिवार दिल्ली तक गया था।

एक दर्जन से ज्यादा आवेदन

सूत्रों ने बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद कुसुम राय भी लखनऊ की महापौर पद के लिए आवेदन कर चुकी। इसके अलावा पूर्व विधान परिषद सदस्य विंध्यवासिनी कुमार की बेटी ज्योति श्रीवास्तव उम्मीदवारी के लिए आवेदन कर चुकी। निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया की पुत्रवधू रिशु भाटिया भी दावेदारों की लिस्ट में शामिल हो चुकी। लंबे समय से संगठन के लिए काम कर चुकी रंजना अग्निहोत्री, ज्योत्सना श्रीवास्तव के अलावा लगभग एक दर्जन नामों के आवेदन महानगर कार्यालय में किए जा चुके हैं।

Published on:
11 Apr 2023 02:29 pm