लखनऊ

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, यूपी में फिर बदल रहा बादलों का मिजाज, अब क्या होगा?

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है। बादलों का असर कम हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।

2 min read
Apr 03, 2023
UP Weather Update
सोमवार को कुछ ऐसा दिखा बादलों का नजारा

उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है। बादलों का असर कम हो रहा है। धूप के कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। नोएडा से लखनऊ और गोरखपुर तक मौसम गरमाने लगा है। ह्यूमिडिटी अधिक होने से उमस जैसी स्थिति बन रही है।

पिछले दिनों बारिश, अब फिर गर्मी का सितम
उत्तर प्रदेश में धूप का असर दिखने लगा है। चटक धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया था, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। अप्रैल ने शुरुआत में ही गर्मी दिखानी शुरू कर दी है। सुबह से ही निकलती तेज धूप और ह्यूमिडिटी के कारण दिन बढ़ने के साथ ही उमस का अहसास हो रहा है। दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने यह जताई संभावना, लखनऊ में धूप का असर
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में लखनऊ से नोएडा और गाजियाबाद तक लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही चटक धूप खिली हुई है। 62 फीसदी ह्यूमिडिटी के कारण दिन में उमस जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।

जानिए अगले दस दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार की सुबह हल्के बादल दिखे, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में लखनऊ के मौसम में अगले 10 दिनों में कोई बड़ा परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं जताई गई है। अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही राजधानी का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

नोएडा और गाजियाबाद में हवा का असर
नोएडा और गाजियाबाद में छपाक ग्रुप के साथ हल्की हवा का असर दिख रहा है। दोनों शहरों में करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलती दिख रही है। ह्यूमिडिटी अधिक रहने के कारण दिन में उमस जैसी स्थिति बनने का अनुमान है।

पिछले दिनों की बारिश के कारण अभी भी तापमान में कमी दिख रही है। शाम के समय में दोनों शहरों के आसमान में बादलों का असर दिखेगा। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। नोएडा और गाजियाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वाराणसी में गर्मी, गोरखपुर में बादल का असर
वाराणसी में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी में बढ़ोत्तरी होती दिख रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।

गोरखपुर में बादलों का असर दिख रहा है। सुबह से भारी मौसम बना हुआ है। बादलों के असर के बीच दिन में धूप खिलना और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Published on:
03 Apr 2023 05:43 pm