लखनऊ

Swatantra Dev Singh के नेता सदन बनने के बाद इन दो नेताओं का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए आगे

Swatantra Dev Singh पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह विधान परिषद में नेता सदन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी के साथ भाजपा सरकार अब नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में है। इसको लेकर कई नाम चर्चा में हैं।

2 min read
May 21, 2022
swatantra_dev_singh_1.jpg
Swatantra Dev Singh File Photo

New BJP State President: सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अधयक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh)को बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है। स्वतंत्र देव सिंह को जलशक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उन्हें विधान परिषद का नेता सदन बनाया गया है। स्वतंत्र देव सिंह पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह विधान परिषद में नेता सदन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी के साथ भाजपा सरकार अब नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में है। इसको लेकर कई नाम चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व ने नाम भी तय कर लिए हैं। बहुत जल्द पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा। अभी बीजेपी की जयपुर में संगठन और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक चल रही है। उधर, चर्चा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए बीजेपी पिछड़ा वर्ग और ब्राह्मण को मौका दे सकती है, क्योंकि पार्टी 2024 के चुनाव को ध्यान में रखकर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेगी।

इन दो नेताओं का नाम आगे

स्वतंत्र देव सिंह मिर्जापुर के मूल निवासी हैं, लेकिन उनकी कर्मभूमि बुंदेलखंड रही है। इस ताजपोशी से भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के साथ ही राज्यों के दो अंचलों का संदेश दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एक्टिव रहे। उनके पास संगठन के साथ-साथ सरकार चलाने का भी अनुभव रहा है। उन्हें सीएम योगी का विश्वासपात्र भी कहा जाता है। लेकिन अब उनके मंत्री और नेता सदन बनने के बाद राज्य में पार्टी को नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश है। इस पद के लिए पार्टी में श्रीकांत शर्मा और दिनेश शर्मा का नाम आगे है।

संगठन में भी बदलाव

प्रदेश अध्यक्ष के नाम के साथ ही संगठन में भी कई बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। जेपीएस राठौर और दयाशंकर सिंह को भी मंत्री बनाए जाने के बाद संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाएगा।

Updated on:
21 May 2022 02:13 pm
Published on:
21 May 2022 01:54 pm