Jamia Student Union Election: जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने लखनऊ में छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में छात्र संघ के चुनाव होने चाहिए, ताकि छात्र अपनी समस्याएं उठा सकें। वहीं, कैंपस की दीवारों पर लिखे विवादित नारों को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने जांच कराने की मांग की है। आशुतोष वर्मा ने ‘फ्री कश्मीर’ के मुद्दे, केरल के राज्यपाल के आदेश, नेहा बोरा की याचिका और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी अपनी बात रखी।