लखनऊ

उड़ान के समय नहीं उठा विमान, पायलट ने किसी तरह अंतिम छोर से पहले रोका, डिंपल यादव भी थीं सवार

इंडिगो की लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट रनवे पर तेज रफ्तार भरने के बाद भी हवा में ऊपर नहीं उठ पाई। कैप्टन ने रनवे के अंतिम छोर से पहले विमान को रोक दिया। घटना से विमान में बैठे 151 यात्री डर गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रियों में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव भी सवार थीं।

less than 1 minute read
Sep 14, 2025
इंडिगो फ्लाइट (ANI)

खनऊ एयरपोर्ट में पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इंडिगों की फ्लाइट 6E-2111 टेक ऑफ से पहले रुक गई। इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 2111 लखनऊ से दिन में 11 बजे उड़ान भरती है है। यह दिल्ली में 12:10 बजे लैंड करती है। बोर्डिंग के बाद शनिवार को फ्लाइट 10:55 बजे रनवे पर पहुंचा। रनवे पर विमान ने तज रफ्तार पकड़ ली थी तभी अचानक यात्रियों ने एक तेज आवाज सुनी दी और विमान की गति धीमी पड़ गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रियों में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव भी सवार थीं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इसी फ्लाइट में थे।

रनवे पर दौड़ता विमान अचानक रुका

फ्लाइट के यात्री ने राहत की सांस लेते हुए कहा, “यह ईश्वर की कृपा ही थी। बड़ा हादसा होने से बच गया। फ्लाइट रनवे पर दौड़ रहा था तभी जोरदार आवाज आई और फ्लाइट अचानक रुक गई।

‘अबेंडिंग टेक ऑफ’ क्या है

सूत्रों के मुताबिक, पायलट ने तुरंत एटीसी को ‘अबेंडिंग टेक ऑफ’ की जानकारी दी। यह प्रकिया तब अपनाई जाती है जब उड़ान भरते समय विमान में तकनीकी खराबी या आसामान्य स्थिति का संकेत मिले। जब पायलट टेक ऑफ रद्द करने का फैसला लेता है तो वह तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाता है, इंजन को रिवर्स मोड में डालता है और स्पीड ब्रेकर (स्पॉयलर) को सक्रिय कर देता है।

दूसरे विमान से यात्रियों को किया रवाना

सूत्रों के मुताबिक, खराबी का पता चलते ही एयरलाइन ने यात्रियों को कुछ ही देर में दूसरे विमान से दिल्ली रवाना किया। हालांकि, उन्हें तय समय से लगभग ढाई घंटे बाद दोपहर 2:30 बजे दिल्ली पहुंचाया गया।

Updated on:
14 Sept 2025 02:44 pm
Published on:
14 Sept 2025 09:35 am
Also Read
View All

अगली खबर