लखनऊ

रविवार अचानक कड़ी धूप के बाद मौसम में आया बदलाव, राजधानी में हुई जमकर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बर्फ गिरने के साथ तेज हवा और बारिश की भी संभावना है
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Apr 2023, 4:32 PM IST
Feature image

यूपी के कई शहरों में मौसम में जबरदस्त बदलाव रविवार को देखने को मिला। धूप होने के बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और खूब बारिश भी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक बर्फ गिरने के साथ तेज हवा और बारिश की भी संभावना है। तो वहीं रविवार को आसमान में छाए बादल के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

लखनऊ में हुई तेज बारिश

राजधानी लखनऊ में भी दोपहर में तेज धूप होने के बाद अचानक मौसम में परिवर्तन आया है। चारों तरफ काले बादल छा गए और जमकर बारिश हुई। तो वहीं मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अचानक मौसम में जबरदस्त परिवर्तन होने से आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने की सम्भावना है।

आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। तो वहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

Published on: