लखनऊ

यूपी में अब सभी पदों पर ऐसे होंगे तबादले, योगी सरकार ने किया बदलाव

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (UP Government) ने अधिकारियों की तबादला प्रक्रिया में बदलाव किया है।
less than 1 minute read
Feb 20, 2021
यूपी में अब सभी पदों पर ऐसे होंगे तबादले, योगी सरकार ने किया बदलाव
यूपी में अब सभी पदों पर ऐसे होंगे तबादले, योगी सरकार ने किया बदलाव

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (UP Government) ने अधिकारियों की तबादला प्रक्रिया में बदलाव किया है। अधिकारियों का तबादला अब मेरिट आधारित ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम से होगा। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने नियुक्ति और गृह विभाग को छोड़ अन्य सभी विभागों को सभी तरह के पदों पर स्थानांतरण के लिए एकीकृत मेरिट आधारित ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को अपेक्षित कार्यवाही जल्द पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव ने एकीकृत ट्रांसफर सिस्टम विकसित किए जाने के प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके लिए विभाग में कार्यरत सभी कर्मियों का सेवा विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किया जाए। स्थानांतरण के लिए मेरिट निर्धारित करने को परफार्मेंट इंडीकेटर निर्धारित करें। सभी विभागों से इस काम के लिए नोडल आफिसर नामित करने को कहा ताकि समय से मेरिट बेस्ड ट्रांसफर प्रक्रिया का ट्रायल किया जा सके।

Published on:
20 Feb 2021 09:38 am
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब