लखनऊ

वाराणसी जा रहे केंद्रीय मंत्री का विमान लखनऊ उतरा, मची अफरा-तफरी

विमान में आने लगी आवाज एयरपोर्ट पर अचानक हुई लैंडिंग, यात्रियों ने किया हंगामा, केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा।

less than 1 minute read
Nov 16, 2023
अचानक से विमान में आने लगी आवाज

लखनऊ एयरपोर्ट पर वाराणसी जाने वाला विमान वापस लखनऊ आ जाने पर एयरपोर्ट पर हलचल सी मच गयी, केंद्रीय मंत्री सहित विमान में यात्रा करने वाले किसी भी यात्री को नहीं समझ में नहीं आया की हुआ क्या है। फिर केंद्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से बातचीत कर के जानकारी दी।

यह था पूरा मामला
लखनऊ से वाराणसी जा रहे विमान में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फ्लाइट के दौरान विमान में गड़बड़ी आ गई। वाराणसी की जगह विमान वापस लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वापस उतरा । विमान केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी उपस्थित थे।

अचानक से विमान में आने लगी आवाज

इंडिगो का विमान 6ई 7741 लखनऊ से वाराणसी के लिए शाम 6.20 बजे उड़ान भरना था। विमान 20 मिनट देरी से वाराणसी रवाना हुआ। वाराणसी पहुंचने से पहले ही विमान में आवाज आने लगी थी। इंजन में आ रही आवाज के बाद पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क किया। एटीसी की मंजूरी के बाद विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।


यात्रियों ने किया हंगामा, नहीं हुई वैकल्पिक व्यवस्था
विमान के यात्रियों को इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने आगे उनकी यात्रा के लिए कोई दूसरी व्यवस्था नहीं की। कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा ही नहीं। नाराज यात्रियों ने हंगामा कर दिया। एयरलाइंस की ओर से बस की व्यवस्था करने को कहा गया। यात्री जयंत कृष्णा ने बताया कि एयरलाइन ने दूसरी उड़ान की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की।

Published on:
16 Nov 2023 08:50 am
Also Read
View All