26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव बोले- सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली देंगे फ्री, भाजपा मीटर में भी कर रही हेराफेरी

Akhilesh Yadav 300 unit free electricity : अखिलेश यादव ने 2027 चुनाव के लिए किया बड़ा वादा: सपा सरकार बनने पर मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 40,000 रुपये वार्षिक पेंशन।
2 min read
Google source verification

सपा सरकार आने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे अखिलेश यादव, PC- ANI

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अगर सपा की सरकार बनी तो हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और गरीब परिवारों की महिलाओं को नारी समृद्धि सम्मान योजना के तहत हर साल 40 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से ठगी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली की ठगी के खिलाफ जनता का गुस्सा मीटर हाई है और भाजपा ईवीएम की तरह बिजली मीटर में भी हेराफेरी कर रही है।

अखिलेश ने कहा कि जरूरत से ज्यादा बिल आने की असली वजह भाजपा का भ्रष्टाचार है। ठेके देने से पहले ही भाजपाई नेता बिजली कंपनियों से कमीशन वसूल लेते हैं और कंपनियां मीटर को पहले से तेज दौड़ाने के लिए सेट कर देती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता स्वास्थ्य सेवाओं की बर्बादी, खाद की कमी, महंगे सिलेंडर और बढ़ते बिजली बिलों से जूझ रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि ये महंगे बिल ही भाजपा का सत्ता से कनेक्शन काट देंगे।

भाजपा सरकार ने प्रदेश की व्यवस्थाएं की चौपट

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 2024 लोकसभा चुनाव का परिणाम दोहराते हुए 2027 में ज्यादा से ज्यादा विधायक जिताने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी है, इसकी हर चाल पर नजर रखनी होगी। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। समाजवादी सरकार आने पर ही इन व्यवस्थाओं में सुधार होगा, हर वर्ग को न्याय मिलेगा, कानून का राज बहाल होगा और प्रदेश विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

भाजपा मुक्त प्रदेश चाहता है PDA

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ऐसी रणनीति बनाएं कि भाजपा एक-एक सीट के लिए तरस जाए। भाजपा झूठे आरोप लगाकर समाजवादियों को बदनाम करने की कोशिश करती है, लेकिन जनता अब भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। एकजुटता और तालमेल से काम करें ताकि 2027 में भाजपा हर सीट पर हार जाए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में मां और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार और लूट का बोलबाला है तथा महिलाओं की स्थिति दयनीय हो गई है। पीडीए समाज अब पूरी तरह भाजपा से मुक्ति चाहता है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग