लखनऊ

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां-चाची की मौत पर अखिलेश यादव का आया बड़ा बयान, मामले से यूपी में मचा हड़कंप

उन्नाव रेप मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया है। रेप पीड़िता, उसकी मां, चाची व वकील एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं.
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2019, 10:06 AM IST
Unnao Rape Case
Unnao Rape Case

लखनऊ. चर्चित उन्नाव गैंगरेप मामले (Unnao Rape Case) में रविवार को नया मोड़ आ गया है। रेप पीड़िता, उसकी मां, चाची व वकील एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि मां और चाची की मौत हो गई है। मामला धीरे-धीरे गर्माता जा रहा है। क्योंकि पीड़िता लड़की का आरोपी एक भाजपा विधायक (BJP MLA) है, जो जेल में बंद है और मामले की कार्रवाई अभी भी जारी है।

ये भी पढ़ें- Unnao rape case : सड़क हादसे में उन्नाव रेप पीड़िता और वकील गंभीर घायल, मां और चाची की मौत

वहीं आज हुए हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तुरंत बयान जारी कर पीड़ित परिवार के प्रति पूर्ण संवेदना व्यक्त की है। आपको बता दें कि बीते वर्ष ही भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) पर रेप के आरोप लगा था। कार्रवाई के दौरान पीड़िता के पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद जांच की जिम्मेदारी सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई थी।

सपा ने जारी किया बयान-

सपा द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रायबरेली में उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों की सड़क हादसे में मृत्यु हृदयघाती घटना। शोकाकुल परिवार के प्रति पूर्ण संवेदना। घायल पीड़िता के हर संभव उपचार एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें रायबरेली डीएम। वहीं मामले की CBI जाँच व मुआवज़े के एलान की मांग की है। इसी के साथ अखिलेश यादव ने एक शख्स के ट्वीट को रिट्वीट किया है जिसमें बताया गया है कि यह बहुत हाईप्रोफाइल मामला है, जिसकी सीबीआई जांच चल रही है।

सपा एमएलसी पहुंचे पीड़िता से मिलने अस्पताल-

जानकारी होते ही पीड़िता का हालचाल जानने के लिए समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील साजन, उदयवीर सिंह ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्नाव के पुलिस अधीक्षक माधवेंद्र प्रसाद वर्मा ने एक बयान में कहा है कि उन्नाव रेप मामले की पीड़िता चार लोगों के साथ एक कार में जा रहीं थीं, जिसकी एक ट्रक के साथ रायबरेली के गुरबख़्शगंज थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की ख़बर है। कार में चार लोग सवार थे, जिसमें से घायल पीड़िता को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे में घायल एक महिला की मौत रायबरेली के ज़िला अस्पताल में हो गई। वहीं एक अन्य की मौत लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में होने की ख़बर है।

Updated on:
29 Jul 2019, 10:06 AM IST
Published on: