
लखनऊ. सात महीने बाद आखिरकरा 19 अक्टूबर से स्कूल खुलेंगे (UP Schools reopen)। यूपी सरकार ने इसका ऐलान कर दिया है। यह आदेश 9 से लेकर कक्षा 12 के लिए जारी किया गया है। पूर्व में पहले चरण में बोर्ड की परीक्षा के कारण केवल 10वीं व 12वीं कक्षा को खोलने पर विचार किया गया था, लेकिन अब तय किया गया है कि कक्षा 9, 10, 11, 12 के स्कूलों का खोला जाएगा। अनलॉक 5 लगने के बाद राज्य सरकार व स्कूल प्रशासन लगातार इसको लेकर मंथन कर रहा था। शनिवार को इसे लेकर फैसला ले लिया गया है। शिक्षक व छात्रा-छात्राओं सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
न आने पर भी लगेगी प्रेजेंट-
स्कूल जाने के लिए छात्र-छात्राओं पर कोई भी स्कूल दबाव नहीं बनाया जाएगा। वे तभी आएंगे, जब अभिभावकों की लिखित सहमति होगी। वहीं कोई छात्र यदि स्कूल नहीं आता है तो उसकी Absent नहीं लगेगी। वह घर से ऑनलाइन क्लास लेता है तो उसकी प्रेजेंट मानी जाएगी।
दो पालियों में चलेंगी क्लासेस-
आदेश के अनुसार कक्षाएं दो पालियों में चलेंगी। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन की जा सके। छात्रों को अलग-अलग पालियों में बुलाया जाएगा। यह आदेश यूपी बोर्ड (UP Board), सीबीएसआई (CBSE), आईसीएसई बोर्ड (ICSE) के लिए जारी किए गए हैं।
स्कूल में मेडिकल रूप आवश्यक-
सभी स्कूलों को कोविड गाइडलाइंस का पालन करना होगा। स्कूल में दो बेड का एक मेडिकल रूम बनाना होगा. मास्क, थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सिमीटर समेत अन्य मेडिकल सुविधाएं रखनी होंगी। सीएम योगी के निर्देश के अनुसार स्कूलों को सेनेटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।
स्कूलों की खिड़किया खुले रहेंगी-
स्कूलों में कमरों की खिड़कियां-दरवाजे खुले रहेंगे। असेंबली, लंच सहित ऐसी कोई गतिविध नहीं होगी जिसमें बच्चों की भीड़ इकट्ठी हो। स्कूल खुलने से पहले छात्रों के बैठने की जगह, खेल के मैदान को सैनिटाइज करना होगा। स्कूल वाहन में क्षमता से आधे बच्चे होंगे, स्कूल का प्रतिनिधि वैन में मौजूद रहेगा।