यूपी सरकार की गाइडलाइन में 12 त्योहारों का जिक्र किया गया है जिनमें नवरात्री आरम्भ, अष्टमी, महानवमी, दशहरा, बारावफात, वाल्मीकि जयंती, धनतेरस, छोटी दिवाली, दीवाली, गोवर्धपूजा, छठपूजा शामिल है। यह सभी अक्टूबर से लेकर दिसंबर के बीच पड़ेंगे। इसे लेकर प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, जोन के एडीजी, जिलों के डीएम व पुलिस कप्तानों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।