पत्रकारों से बातचीत के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा, ‘‘100 में 60 हमारा है, 40 में बंटवारा है, बंटवारे में भी हमारा।’’ उनके इस बयान को भाजपा के चुनावी आत्मविश्वास और विपक्षी दलों पर राजनीतिक तंज के तौर पर देखा जा रहा है। मौर्य ने अपने अंदाज में यह संदेश देने की कोशिश की कि विपक्ष चाहे जितनी भी रणनीति बना ले, भाजपा की स्थिति मजबूत बनी रहेगी।