लखनऊ

UP Assembly Election 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर से इंडिया गठबंधन को होगा नुकसान, इन सीटों पर भाजपा को मिल सकता है फायदा

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का तीसरा मोर्चा इंडिया गठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगा सकता है। इसका फायदा किन सीटों पर बीजेपी को मिल सकता है, जानिए।
3 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 12:49 PM IST
UP Assembly Election 2027
ओवैसी-चंद्रशेखर से इंडिया गठबंधन को होगा नुकसान, फोटो सोर्स- ANI

UP Political News: उत्तर प्रदेश में 19वीं विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले न हुआ हो, लेकिन अभी से पूरे देश की नजर यूपी की सियासत पर टिकी है। प्रदेश की छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने कील-कांटे दुरुस्त करने में लगी हैं। महज कुछ दिन पहले तक प्रदेश में इंडिया गठबंधन और एनडीए की चर्चा हो रही थी। सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे के लिए चल रहे तनातनी पर बीजेपी तंज कसने ने कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। इसी बीच अचानक प्रदेश में तीसरे गठबंधन की चर्चा तेज हो गई। यह गठबंधन AIMIM के प्रमुख ओवैसी और ASP के मुखिया चंद्रशेखर आजाद के बीच हुई है। इन दोनों नेताओं ने 26 नवंबर को लखनऊ में अपनी ताकत का मुजायरा भी किया। अब एक प्रदेश में तीन गठबंधन होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा हो रही तो इस बात की कि तीसरे गठबंधन से किस पार्टी को फायदा होगा और किसको नुकसान होगा।

पश्चिमी यूपी के मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर नजर

अगर इस तीसरे गठबंधन को हम राजनीतिक नजर से देखें तो ये प्रदेश के उन सीटों पर ज्यादा जोर देने की कोशिश करेगी जहां पर मुस्लिम और दलित वोटरों की संख्या ज्यादा है। क्योंकि नगीना से सांसद बनने के बाद चंद्रशेखर आजाद का हौसला बुलंद है। लोकसभा 2024 के चुनाव में AIMIM का साथ न होते हुए मुस्लिम और दलित वोटरों के बदौलत चंद्रशेखर का संसद जाने का रास्ता साफ हो गया था। अब फिर से वही कवायद दोहराने की तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि चंद्रशेखर-औवेसी की नजर सबसे ज्यादा पश्चिमी यूपी के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों पर होगी। क्योंकि हर बार विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा यहीं के सीटों पर मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। नीचे दिए गए टेबल में कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुस्लिम वोटरों की प्रतिशत संख्या दी गई है। ये धार्मिक जनगणना के आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं।

क्र.विधानसभा सीटजिला/क्षेत्रमुस्लिम वोट का अनुमानित प्रभाव
1कैरानाशामली63%
2नगीना (SC)बिजनौर68%
3बेहटसहारनपुर50%
4देवबंदसहारनपुर48%
5सहारनपुरसहारनपुर44%
6रामपुररामपुर50%+
7संभलसंभल50%+
8कुंदरकीमुरादाबाद50%+
9मुरादाबाद ग्रामीणमुरादाबाद50%+
10मुरादाबाद नगरमुरादाबादउच्च प्रभाव
11अमरोहाअमरोहा50%+
12ठाकुरद्वारामुरादाबाद52%
13मेरठ सदरमेरठउच्च प्रभाव
14धौलानाहापुड़50%+
15चमरौआरामपुरउच्च प्रभाव
16स्वाररामपुरउच्च प्रभाव
17नूरपुरबिजनौर41%
18टांडाअंबेडकरनगरउच्च प्रभाव
19स्वार/सुआररामपुरउच्च प्रभाव
20असमोलीसंभल39%

दलित वोट बैंक के लिहाज से अहम जिलों और विधानसभा सीटों पर नजर

मुस्लिम बाहुल्य इलाकों को साधने के बाद तीसरी गठबंधन की आरक्षित सीटें यानी कि दलित बाहुल्य सीटों पर पैनी नजर होंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये अनुमानित आंकड़े हैं।

क्षेत्रविधानसभा सीटेंक्यों अहम
कौशाम्बीसिराथू, मंझनपुर (SC), चायलजिले में SC आबादी 30%+
सीतापुरमहोली, सीतापुर, हरगांव (SC), लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली (SC), मिश्रिख (SC)राज्य के प्रमुख दलित बहुल जिलों में
हरदोईसवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ (SC), सांडी (SC), बिलग्राम-मल्लावां, बालामऊ (SC), संडीलाSC आबादी 30%+
रायबरेलीबछरावां (SC), हरचंदपुर, रायबरेली, सलोन (SC), सरेनी, ऊंचाहारSC आबादी 30% के करीब/ऊपर
उन्नावबांगरमऊ, सफीपुर (SC), मोहान (SC), उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवाSC आबादी 30%+
औरैयाबिधूना, दिबियापुर, औरैया (SC)SC आबादी करीब 30%
जालौनमाधौगढ़, कालपी, उरई (SC)बुंदेलखंड में दलित प्रभाव
झांसीबबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर (SC), गरौठाबुंदेलखंड का महत्वपूर्ण दलित क्षेत्र
लखीमपुर खीरीपलिया, निघासन, गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर (SC), धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता (SC), मोहम्मदीSC आबादी राज्य औसत से काफी ऊपर
बहराइचबलहा (SC), नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंजपूर्वी/तराई क्षेत्र में महत्वपूर्ण दलित प्रभाव

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: 5,000 से कम वोटों से हार-जीत वाली सीटें

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 53 सीटों पर जीत-हार का अंतर 5,000 वोटों से कम रहा था। 2027 के चुनाव के लिहाज से ये सीटें काफी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। अगर चंद्रशेखर और औवैसी प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ते हैं तो इन सीटों के चुनावी परिणाम बदल सकते हैं।

क्र.विधानसभा सीटविजेता पार्टीजीत का अंतर
1धामपुरबीजेपी203
2कुर्सीबीजेपी217
3चांदपुरसपा234
4नहटौरबीजेपी258
5रामनगरसपा261
6इसौलीसपा269
7बिलासपुरबीजेपी307
8बड़ौतबीजेपी315
9नकुड़बीजेपी315
10कटराबीजेपी357
11दिबियापुरसपा473
12शाहगंजनिषाद पार्टी719
13डुमरियागंजसपा771
14मुरादाबाद नगरबीजेपी782
15जसरानासपा836
16सुल्तानपुरबीजेपी1,009
17मानिकपुरअपना दल (एस)1,048
18छिबरामऊबीजेपी1,111
19मड़ियाहूंअपना दल (एस)1,206
20फरेंदाकांग्रेस1,246
21सीतापुरबीजेपी1,253
22बदलापुरबीजेपी1,326
23बिजनौरबीजेपी1,445
24श्रावस्तीबीजेपी1,457
25औराईबीजेपी1,647
26इटवासपा1,662
27गाजीपुर सदरसपा1,692
28बस्ती सदरसपा1,779
29बिसौलीसपा1,834
30सलोनबीजेपी2,111
31किठौरसपा2,180
32रानीगंजसपा2,649
33फूलपुरबीजेपी2,732
34बछरावांसपा2,812
35कालपीसपा2,816
36फरीदपुरबीजेपी2,921
37जैदपुरसपा2,982
38बहेड़ीसपा3,355
39मेजासपा3,439
40हंडियासपा3,543
41बिंदकीअपना दल (एस)3,797
42सरेनीसपा3,807
43अलीगंजबीजेपी3,810
44इटावाबीजेपी3,984
45पटियालीसपा4,001
46बहराइचबीजेपी4,078
47जलेसरबीजेपी4,441
48मधुबनबीजेपी4,448
49जलालाबादबीजेपी4,572
50तिर्वाबीजेपी4,608
51भोगांवबीजेपी4,767
52मोहम्मदीबीजेपी4,871
53भदोहीसपा4,885

स्रोत: उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम 2022 का सीटवार मार्जिन डेटा।

मायावती के कोर वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश

चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी की दोनों मिलकर जिस तरह से यूपी में राजनीतिक जमीन तैयार कर रहे हैं उस हिसाब से बसपा प्रमुख मायावती के पारंपरिक वोट बैंक के लिए चुनौती बन सकती है। दलित, खासकर जाटव समुदाय, लंबे समय से मायावती का मजबूत आधार रहा है, लेकिन अब चंद्रशेखर आजाद युवा दलितों के बीच अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने में जुटे हैं। वहीं, ओवैसी मुस्लिम मतदाताओं को राजनीतिक हिस्सेदारी, प्रतिनिधित्व और अधिकारों के मुद्दे पर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि चंद्रशेखर दलित और ओवैसी मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में कामयाब होते हैं, तो 2027 के विधानसभा चुनाव में मायावती के पारंपरिक सामाजिक समीकरण पर असर पड़ सकता है। हालांकि, जाटव वोट बैंक में सेंध लगाना आसान नहीं होगा, क्योंकि मायावती की राजनीतिक विरासत और BSP का पुराना संगठन आज भी इस वर्ग में अहम प्रभाव रखता है।

तीसरी गठबंधन से सपा को भी डर

तीसरी गठबंधन को लेकर सपा के वरिष्ट नेता आजम खान ने कहा है कि ' इनका मकसद दो चार सीटों को खराब करना है'। इस बयान को यूपी की आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी का सामाजिक परिवर्तन मोर्चा दलित और मुस्लिम मतदाताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में यह मोर्चा समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी, दोनों के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगा सकता है। खासकर दलित युवाओं के बीच चंद्रशेखर की सक्रियता और मुस्लिम राजनीति में ओवैसी की मौजूदगी चुनावी समीकरण बदलने की क्षमता रखती है। हालांकि, आजम खान के बयान से साफ है कि सपा इस नए राजनीतिक गठजोड़ को अपने लिए संभावित चुनौती के तौर पर देख रही है।