27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / Lucknow News: चिनहट में कार ने 7 माह की बच्ची को कुचला, मौके पर तोड़ा दम

Lucknow News: चिनहट में कार ने 7 माह की बच्ची को कुचला, मौके पर तोड़ा दम

Lucknow Breaking News: लखनऊ के चिनहट स्थित लौलाई की कांशीराम आवासीय कॉलोनी में दर्दनाक हादसा हुआ। वॉकर पर बैठी सात माह की मासूम आराध्या को कार ने कुचल दिया, मौके पर मौत हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 27 Nov 2026, 12:46 PM IST

चिनहट की कांशीराम आवासीय कॉलोनी (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )

चिनहट की कांशीराम आवासीय कॉलोनी (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )

Lucknow Road Accident: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। लौलाई स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में सड़क पर वॉकर में बैठकर खेल रही महज सात माह की बच्ची को एक कार ने कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान आराध्या के रूप में बताई जा रही है। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सीखने के दौरान हुआ हादसा

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची कॉलोनी में अपने वॉकर पर बैठकर सड़क पर खेल रही थी। इसी दौरान एक कार अचानक उसकी ओर आ गई और उसे अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार हांसेमऊ निवासी एक व्यक्ति चला रहा था, जो गाड़ी चलाना सीख रहा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हालांकि, घटना के पूरे हालात की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

मासूम की मौत से इलाके में मातम

सात महीने की बच्ची की इस तरह दर्दनाक मौत से कॉलोनी में शोक का माहौल है। जिस उम्र में बच्ची को अभी ठीक से दुनिया को जानना भी नहीं आया था, उसी उम्र में उसकी जिंदगी खत्म हो गई। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने एक बार फिर रिहायशी कॉलोनियों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और ड्राइविंग सीखने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की जरूरत को सामने ला दिया है।