लखनऊ

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सुधाकर सिंह को विधानसभा सदस्यता की दिलाई शपथ, शिवपाल भी रहे मौजूद

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने घोसी से नव निर्वाचित सुधाकर सिंह को शपथ दिलाई। इस दौरान शिवपाल यादव भी मौजूद रहे।

less than 1 minute read
Sep 18, 2023
Up Assembly Speaker Satish Mahana administered oath to Sudhakar Singh
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना घोसी से नवनिर्वाचित सुधाकर सिंह को शपथ दिलाते हुए।

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को घोसी से निर्वाचित सुधाकर सिंह को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे।

गौरतलब हैं कि घोसी उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराया है। सुधाकर सिंह को 42 हजार 759 वोटों से जीत मिली है। सपा पहले ही राउंड से बढ़त बनाए हुए थी।

यह भी पढ़ें: RSS चीफ मोहन भागवत 3 दिवसीय दौरे पर आएंगे लखनऊ, राम मंदिर और लोकसभा चुनाव को लेकर होगी चर्चा
बीजेपी और कांग्रेस में रही सीधी लड़ाई
सपा की यह जीत न सिर्फ भाजपा बल्कि उसके सहयोगी दलों सुभासपा के ओपी राजभर, अपना दल के अनुप्रिया पटले और आशीष पटेल, निषाद पार्टी से संजय निषाद के लिए भी बड़ा झटका मानी जा रही है। सपा के सुधाकर सिंह को 1 लाख 24 हजार 427 वोट मिले। भाजपा के दारा सिंह को 81 हजार 668 वोट ही मिल सके हैं। तीसरे नंबर पर पीस पार्टी के सनाउल्लाह रहे। उन्हें 2570 वोट मिले। चौथे पर जनअधिकार पार्टी के के अफरोज आलम और पांचवे पर 1725 वोट पाकर नोटा रहा।

दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट
यह सीट दारा सिंह चौहान के इस्तीफे देने के कारण खाली हुई थी। इस उपचुनाव में वैसे तो मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच था, लेकिन प्रतिष्ठा एनडीए और इंडिया गठबंधन की दांव पर लगी थी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बने इंडिया गठबंधन की सियासी पकड़ पर यह नतीजा अहम माना जा रहा है।

Updated on:
18 Sept 2023 01:38 pm
Published on:
18 Sept 2023 01:36 pm