लखनऊ

UP Board Exam 2023: एग्जाम में शीट भरने से नहीं मिलेंगे नंबर, जानें क्या है वर्ड लिमिट

यूपी के बोर्ड एग्जाम में अब शीट भर देने से ही नंबर नहीं मिलेंगे। बोर्ड ने जवाब कितने शब्द में देना है, इसकी लिमिट सेट की गई है।

2 min read
Feb 02, 2023

यूपी बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं। ऐसे में यूपी के स्टूडेंटस को एग्जाम पैटर्न समझकर ही आंसर राइटिंग प्रैक्टिस करनी होगी। यूपी सरकार ने हर प्रश्न उत्तर के लिए लिमिट तैयार की है। उसी तरह हर बच्चे को अपना एग्जाम करना होगा।

यूपी बोर्ड के किसी स्टूडेंट को एग्जाम के समय लगता है कि उसे किसी सवाल का जवाब नहीं पता तो कुछ भी लिखकर कॉपी भर देगा और उसे 1 या 2 नंबर मिल जाएगा। परीक्षा में ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है।

अगर आपने सवालों का जवाब देने के बजाय कॉपी भरने की कोशिश की तो आपको नंबर नहीं मिलेंगे। शब्दों की लिमिट यूपी सरकार ने बच्चों के लिए सेट की है।

सैंपल पेपर से समझें शब्दों की लिमिट
यूपी बोर्ड सैंपल पेपर के जरिए एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम को आसानी से समझा जा सकता है पी बोर्ड 12वीं इकोनॉमिक्स पेपर के लिए 3.15 घंटे का समय मिलेगा।
1. कुल 100 अंकों के पेपर में 27 प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले बहुविकल्पीय यानी MCQ 10 सवालों के जवाब सिर्फ एक या दो शब्दों में लिखें।
2. प्रश्न संख्या 11 से 18 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनके जवाब सिर्फ 50 शब्दों में लिखने हैं।
3. प्रश्न संख्या 19 से 24 तक भी लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। इनके जवाब 150 शब्दों में लिखें।
4. 25 से 27 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनके जवाब अधिकतम 300 शब्दों में लिखें।

12वीं का फिजिक्स का पेपर 70 नंबर का होगा। यह कुल 5 सेक्शन में बंटा हुआ होगा। सेक्शन A और B के सभी सवालों के जवाब देने पर एक-एक नंबर मिलेंगे। वहीं, सेक्शन C में 4 सवाल पूछे गए हैं। सभी 4 के प्रश्न 2-2 नंबर के होंगे। सही उत्तर देने पर कुल आठ नंबर मिलेंगे। सेक्शन D के सभी सवाल तीन-तीन नंबर के हैं और सेक्शन E के सवालों के सही जवाब आपको पांच नंबर दिलाएंगे।

फाइनल रिवीजन कैसे करें?
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारी टेक्स्ट बुक से करें। टॉपिक्स को रटने के बजाय समझें। हर सब्जेक्ट के डायग्राम की प्रैक्टिस अच्छी तरह से करें। इनसे उत्तर लिखने में काफी मदद मिलेगी। पेपर शुरू होने से पहले रीडिंग टाइम के तौर पर 15 मिनट मिलते हैं। इस दौरान प्रश्न पत्र में दिए गए निर्देश अच्छे से पढ़ ले। इसी दौरान तय कर लें कि आपको कौन से सवाल पहले करने हैं और कौन से बाद में।

Published on:
02 Feb 2023 04:59 pm
Also Read
View All