लखनऊ

जानिए प्रदेश में कितने स्कूलों की मिली यूपी बोर्ड की मान्यता, यहां देखें पूरी लिस्ट

यूपी में 1022 स्कूलों को मान्यता मिलने से हजारों की संख्या में नए छात्र हाईस्कूल (High School) और इंटरमीडिएट (Intermediate) क्लास में एडमिशन ले सकेंगे।
2 min read
Jul 12, 2019
UP board recognized 1022 new schools pdf list in up
जानिए कितने स्कूलों की मिली यूपी बोर्ड की मान्यता, यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), यूपी बोर्ड (UP Board) ने प्रदेश के पांच शहरों प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली, और गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालय को कुल 1022 स्कूलों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मान्यता प्रदान कर दी है। जिसकी अधिसूचना यूपी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। और साथ ही पांचों शहरों के स्कूलों की सूची भी जारी कर दी है।

हजारों की संख्या में होंगे नए एडमिशन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में ऐसा पहली बार हुआ कि इतने स्कूलों को एक साथ मान्यता मिली। इससे यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी और जो छात्र कम सीटों के रहने के कारण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षा में एडमिशन नहीं ले पाते थे अब वे भी कक्षा 10 और 12 में एडमिशन ले सकेंगे। यूपी में 1022 स्कूलों को मान्यता मिलने से हजारों की संख्या में नए छात्र हाईस्कूल और इंटरमीडिएट क्लास में एडमिशन ले सकेंगे।

जानिए कितने स्कूलों को मिली मान्यता

बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय को 320, वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय को 215, मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय को 222, बरेली क्षेत्रीय कार्यालय को 109 और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय को 156 स्कूलों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मान्यता प्रदान की है। जिसकी स्कूल वाइज पूरी लिस्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

यहां देखें क्षेत्र वाइज पूरी लिस्ट

प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय - 320 - Click Here
वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय - 215 - Click Here
मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय - 222 - Click Here
बरेली क्षेत्रीय कार्यालय - 109 - Click Here
गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय - 156 - Click Here

Updated on:
20 Jan 2020 04:12 pm
Published on:
12 Jul 2019 08:56 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब