लखनऊ

UP By-Election 2024: नामांकन के बचे तीन दिन, बीजेपी ने नहीं जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, सपा भी अधर में

UP by-Election 2024: उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची आज जारी होने की संभावना जताई जा रही है। समाजवादी पार्टी ने पहले ही सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

2 min read
Oct 22, 2024

UP By-Election 2024: उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी दल अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। भाजपा का संभवतः आज प्रत्याशियों की सूची जारी करना चुनावी माहौल को और भी गरमा देगा। सपा पहले ही अपने कदम आगे बढ़ा चुकी है।

भाजपा ने अब तक नहीं खोले हैं अपने पत्ते

हाल ही में चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। उपचुनाव 13 नवंबर 2024 को होंगे और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा ने कहा है कि वह जल्द ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। सपा ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है और दो सीटें (खैर और गाजियाबाद) कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं।

उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। सपा ने जैसे ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की, भाजपा भी अपनी सूची के लिए तैयार हो गई है। भाजपा ने कुछ दिनों पहले पहले ही एक सीट पर तीन-तीन नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित संगठन चुनाव की कार्यशाला में भाग लिया। बैठक के बाद चौधरी ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय इकाई से नामों पर सहमति मिल गई है और जल्द ही लिस्ट आ जाएगी।

क्या है अन्य पार्टियों का हिसाब-किताब

प्रदेश में उपचुनाव कुंदरकी, मीरापुर, मझवां, खैर, फूलपुर, करहल, सीसामऊ, गाजियाबाद और कटेहरी पर हो रहे हैं। इनमें से मीरापुर सीट पर जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल पार्टी (रालोद) चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी 8 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने हर सीट के लिए जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती हैं। समाजवादी पार्टी ने भी सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

Also Read
View All

अगली खबर