उत्तर प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी विद्यालय के बच्चों के लिए सरकारी स्कूल व मान्यता प्राप्त स्कूलों की अवकाश तालिका को पीडीएफ फाइल में भी डाउनलोड किया जा सकता है।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी स्कूल व मान्यता प्राप्त स्कूलों में साल 2019 में कुल 34 दिन की छुट्टियां रहेंगी। जिसमें सात सरकारी छुट्टियां दिन रविवार को पड़ रही है। जोकि 34 दिन की छुट्टियों में ही शामिल की गई हैं। सरकारी स्कूल व मान्यता प्राप्त स्कूलों में साल 2019 में कुल 34 दिन की छुट्टियों का अवकाश कैलेंडर 2019 बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव रूबी सिंह द्वारा जारी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी विद्यालय के बच्चों के लिए सरकारी स्कूल व मान्यता प्राप्त स्कूलों की अवकाश तालिका को पीडीएफ फाइल में भी डाउनलोड किया जा सकता है।
बता दें कि साल 2019 में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 19 फरवरी संत रविदास जयंती, 14 अप्रैल डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन, 2 अक्तूबर महात्मा गांधी जयंती और 31 अक्तूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर यूपी के सभी प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूल खुले रहेंगे लेकिन शिक्षण कार्य नहीं होगा। स्कूलों में महापुरुषों पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर बच्चों को उनके संबंध में जानकारी देकर जागरुक किया जाएगा।
प्राइमरी स्कूलों में होंगी कुल इतनी सरकारी छुट्टियां
13 जनवरी- दिन - रविवार - गुरु गोविंद सिंह का जन्म
15 जनवरी- दिन - मंगलवार - मकर संक्रांति
26 जनवरी- दिन - शनिवार - गणतंत्र दिवस
10 फरवरी- दिन - रविवार - बसंत पंचमी
19 फरवरी- दिन - मंगलवार - संत रविदास जयंती
04 मार्च- दिन - सोमवार - महाशिवरात्रि
20 मार्च- दिन - बुधवार - होलिका दहन
21 मार्च- दिन - गुरूवार - होली/मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन
22 मार्च- दिन - शुक्रवार - होली
13 अप्रैल- दिन - शनिवार - रामनवमी
14 अप्रैल- दिन - रविवार - डॉ. आम्बेडकर जयंती
17 अप्रैल - दिन - बुधवार - महावीर जयंती
19 अप्रैल- दिन - शुक्रवार - गुड फ्राइडे
18 मई- दिन - शनिवार - बुद्ध पूर्णिमा
05 जून- दिन - बुधवार - ईद-उल-फितर
12 अगस्त- दिन - सोमवार - ईदुज्जुहा
15 अगस्त- दिन - गरूवार - स्वतंत्रता दिवस
23 अगस्त- दिन - शुक्रवार - जन्माष्टमी
10 सितम्बर- दिन - मंगलवार - मोहर्रम
02 अक्टूबर- दिन - बुधवार - गांधी जयंती
06 अक्टूबर- दिन - रविवार - दशहरा
07 अक्टूबर- दिन - सोमवार - महानवमी
8 अक्टूबर- दिन - मंगलवार - दशहरा
13 अक्टूबर- दिन - रविवार - महर्षि वाल्मीकि जयंती
19 अक्टूबर- दिन - शनिवार - चेहल्लुम
26 अक्टूबर- दिन - शनिवार - नरक चतुर्दशी
27 अक्टूबर- दिन - रविवार - दीपावली
28 अक्टूबर- दिन - सोमवार - गोवर्धन पूजा
29 अक्टूबर- दिन - मंगलवार - भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती
31 अक्टूबर- दिन - गुरूवार - सरदार पटेल जयंती
02 नवम्बर- दिन - शनिवार छठ पूजा
10 नवम्बर- दिन - रविवार - ईद-ए-मिलाद और बारावफात
12 नवम्बर- दिन - मंगलवार - गुरुनानक जयंती (कार्तिक पूर्णिमा)
25 दिसम्बर- दिन - बुधवार - क्रिसमस