लखनऊ

गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस की लापरवाही की वजह से खाया जहर

लखीमपुर की गैंगरेप पीड़िता ने लगाई थी पुलिस से गुहार, नहीं हुई सुनवाई तो खा लिया जहर, एसपी ने दिए जांच के आदेश
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Feb 2023, 6:02 PM IST
gang rapoe
पीड़िता ने पुलिस की लापरवाही से खाया जहर

गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए थाने के अंदर जहर खा लिया। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

बलात्कार की शिकायत फर्जी: अधिकारियों दावा

इस बीच, खीरी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने दावा किया कि बलात्कार की शिकायत फर्जी पाई गई थी, इसलिए पहले अदालत में एक क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई थी।

पीड़िता ने लगाई कोर्ट में गुहार

यह घटना 17 जनवरी, 2022 को दर्ज की गई थी और पुलिस ने पिछले साल जून में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। इसके बाद पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और मामले को फिर से खुलवाया।

पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने इस मामले में एक सर्कल ऑफिसर (सीओ) से स्वतंत्र जांच कराने को कहा है। एसपी ने कहा, प्रारंभिक जांच के दौरान महिला द्वारा लगाए गए आरोप को गलत पाया गया और क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई। हालांकि अदालत ने मामले में फिर से जांच का आदेश दिया है। मैंने एक सीओ को इस मामले को देखने के लिए कहा है।

Published on: