लखनऊ

यूपी एमएलसी चुनाव परिणाम: बीजेपी ने दो सीटें जीती, मेरठ में अखिलेश के प्रत्याशी ने हार मानी

UP MLC Election Result: विधान परिषद (एमएलसी) नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पकड़ मजबूत दिख रही है। मेरठ की शिक्षक और स्नातक दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने परचम लहरा दिया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2026, 9:58 PM IST
akhilesh-yadav-reaction-yogi-ram-mandir-invitation-statement
सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव। फोटो सोर्स-IANS

UP MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे विधान परिषद (एमएलसी) की 11 सीटों (5 स्नातक और 6 शिक्षक खंड) पर मतगणना जारी है। सात जिलों में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में वोटों की गिनती चल रही है। अब तक के रुझानों और नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पकड़ मजबूत दिख रही है। मेरठ की शिक्षक और स्नातक दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने परचम लहरा दिया है। इसके अलावा भाजपा 3 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी (सपा) भी कड़ी टक्कर देते हुए 3 सीटों पर आगे चल रही है। मेरठ में सपा प्रत्याशी प्रवेंद्र सिंह भाटी ने हार मान ली है।

मेरठ शिक्षक सीट पर भाजपा के श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट पर बीजेपी के दिनेश गोयल ने जीत दर्ज कर ली है। वाराणसी की शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव पहले चरण में बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, मतगणना के दौरान कई जगह तनाव देखने को मिला; लखनऊ मतगणना केंद्र पर वैध-अवैध मतपत्रों को लेकर भारी हंगामा हुआ। चुनाव परिणाम राज्य के भावी राजनीतिक रुझान को तय करने में बेहद अहम माने जा रहे हैं।

जनता ने विकास के मुद्दे पर वोट दिया : दिनेश गोयल

मेरठ-सहारनपुर MLC चुनाव में BJP ग्रेजुएट सीट के उम्मीदवार दिनेश गोयल ने जीत का दावा किया, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार प्रवीणेंद्र सिंह भाटी को 12,688 वोटों से हराया। मीडिया से बात करते हुए दिनेश गोयल ने कहा कि मुझे हमारे ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र के वोटरों पर भरोसा था, और हमें विश्वास था कि वे विकास के मुद्दे पर हमें वोट देंगे। उन्होंने हमें वोट दिया है, और हम जीत भी गए हैं।

सपा प्रत्याशी राहुल लोधी का बीजेपी पर हमला

MLC चुनाव पर समाजवादी पार्टी के MLA राहुल लोधी ने कहा कि बीजेपी अपने इरादे को लेकर साफ नहीं है। बीजेपी अड़ियल रहने की पूरी कोशिश करती है, चाहे लॉबिंग करके, लड़ाई करके, किसी भी तरह से, वे चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज युवा, महिलाएं, हर वर्ग परेशान है जिसकी वजह से यह चुनाव जो हो रहा है, करो या मरो वाली स्थिति है और हमारी गुजारिश है कि इसके बाद जनता अपना मन बना ले।

एमएलसी चुनाव की मतगणना में देरी पर भड़के अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि UP MLC वोट काउंटिंग में जानबूझकर देरी की जा रही है। वोट बहुत धीरे-धीरे गिने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन को डेमोक्रेसी का मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए। SP के कार्यकर्ता और अधिकारी वोट काउंटिंग पर पैनी नज़र रखे हुए हैं। जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक सभी कार्यकर्ता सतर्क रहेंगे।

Updated on:
27 Oct 2026, 9:58 PM IST
Published on: