लखनऊ

UP Police Recruitment 2018: यूपी पुलिस में निकली कॉन्स्टेबल के 41500 पदों पर भर्तियां, देखें पूरी जानकारी

यूपी पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर प्रादेशिक आर्म्ड कॉन्सटेबुलरी PAC और आरक्षी नागरिक पुलिस RCP में सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2018, 1:50 PM IST
up police bharti 2018

Neeraj Patel

UP Police Constable Recruitment 2018:यूपी पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर प्रादेशिक आर्म्ड कॉन्सटेबुलरी PAC और आरक्षी नागरिक पुलिस RCP में सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई है। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल सीधी भर्ती की यह अधिसूचना यूपी रिक्रूटमेंट एंड प्रोमोशन बोर्ड ने जारी की है।

पुलिस में नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए इस बार सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जनवरी 2018 दिन सोमवार से शुरू होगी और 22 फरवरी 2018 दिन गुरूवार तक चलेगी। 22 फरवरी दिन गुरूवार के बाद आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल सीधी भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी तैयारी पूरी कर लें। जिससे उन्हें पुलिस कॉन्स्टेबल की सीधी भर्ती में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रादेशिक आर्म्ड कॉन्सटेबुलरी PAC की भर्तियों में 18000 पदों पर महिलाएं आवेदन नहीं कर सकेंगी। वहीं आरक्षी नागरिक पुलिस RCP के 23520 पदों में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिए 02%, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 05%, होमगार्ड्स के लिए 05% का क्षैतिज आरक्षण भर्ती के समय सुनिश्चित किया गया है।

आवेदन शुल्क

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल सीधी भर्ती में उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए निर्धारित किया गया है।

1. उम्मीदवार अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इन्टरनेट के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
2. उम्मीदवार ई-चालान के माध्यम से ऑफलाइन भी बैंक में जाकर जमा कर सकते हैं।

लिख‌ित परीक्षा का पैटर्न

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल सीधी भर्ती से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आवेदन में सही और योग्य पाए गए उम्मीदवारों को 300 नंबर की लिखित परीक्षा से सबसे पहले देनी होगी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरूचि एवं तार्किक क्षमता वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग का प्राविधान भी किया गया है। अगर उम्मीदवार किसी प्रश्न का गलत उत्तर देते हैं तो सही दिए गए उत्तरों में से अंक काट लिए जाएंगे।

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी के पदों पर सीधी भर्ती-2018 अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
http://www.uppbpb.gov.in/Constable-18/Constable-2018-VIG20180114.pdf

शैक्षिक योग्यता

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा पास या मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना अति आवश्यक है।

आयु सीमा

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल सीधी भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। और महिला उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।

शारीरिक परीक्षा का मानक

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से भी गुजरना पड़ेगा। जिसमें पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी पड़ेगी। सभी चरणों को सफलता पूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए योग्य मान लिया जाएगा।

Updated on:
18 Jan 2018, 1:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All