UP Police Transfer: यूपी में तबादलों का दौर जारी है। ज्यादातर तबादले पुलिस विभाग में हुए हैं। नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में हुए तबादले अहम हैं।
UP Police Transfer: 17 पीपीएस अधिकारियों का गुरुवार को तबादला कर दिया। इसमें सीओ से एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नत हुए कुछ अधिकारी भी हैं, जिन्हें उनकी वर्तमान तैनाती पर ही प्रोन्नति प्रदान की गई है।
प्रोन्नत हुए पीपीएस अधिकारियों में लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त पंकज कुमार सिंह हैं। इनको अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, एसटीएफ के डिप्टी एसपी लाल प्रताप सिंह और अब्दुल कादिर को एएसपी बना दिया गया है। जौनपुर में सीओ अरविंद कुमार वर्मा प्रथम को वहीं पर एएसपी सिटी बनाया गया है।
प्रयागराज में डिप्टी एसपी कुंभ मेला अंशुमान मिश्रा को एएसपी बना दिया गया है। कानपुर नगर में सहायक पुलिस आयुक्त अर्चना सिंह और महेश कुमार को अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। आगरा में सहायक पुलिस आयुक्त पूनम सिरोही को भी अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। यूपीएसआईएसएफ से संबद्ध अतुल कुमार यादव को भी एएसपी बनाया गया है। नोएडा में 49वीं वाहिनी पीएसी में तैनात नितिन कुमार सिंह को उपसेनानायक बनाया गया है।