लखनऊ

लखनऊ में भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 15 हजार महिलाओं के साथ सड़क पर उतरे सीएम योगी

लखनऊ में महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न होने के विरोध में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका नेतृत्व किया और हजारों महिलाएं इसमें शामिल हुईं।

2 min read
Apr 21, 2026
15 हजार महिलाओं के साथ योगी की पदयात्रा

UP Politics: महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) लोकसभा में पास न होने के विरोध में भाजपा ने लखनऊ में बड़ी जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली है। इस पदयात्रा की अगुवाई खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। उनके साथ हजारों महिलाएं शामिल हैं। यह पदयात्रा भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन मानी जा रही है।

पदयात्रा का रूट और तैयारी

पदयात्रा मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर विधानसभा तक जा रही है। यह रास्ता करीब 2 किलोमीटर लंबा है। गर्मी को देखते हुए जगह-जगह पानी के प्याऊ और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। पदयात्रा में शामिल महिलाएं नारे लगा रही हैं, जैसे- "राहुल गांधी मुर्दाबाद" और "नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में"। सीएम योगी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी के कई सीनियर नेता भी पैदल चल रहे हैं। सभी मंत्री और गठबंधन की पार्टियों के नेता जैसे ओपी राजभर और आशीष पटेल भी शामिल हुए हैं। मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर निगम उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह गांधी भी पहुंची हैं।

महिलाओं की बड़ी भागीदारी

सीएम आवास के पास सैकड़ों महिलाएं जमा हो गई हैं। आने का सिलसिला अभी भी जारी है। कड़ी धूप में महिलाएं पेड़ों की छांव ढूंढ रही हैं और इधर-उधर घूम रही हैं। कुल मिलाकर करीब 15 हजार महिलाएं इस पदयात्रा में शामिल हैं। पदयात्रा के दौरान माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस की स्थिति मेंढक जैसी है। चाहे उन्हें चांदी के सिंहासन पर बिठा लो या सोने के, वे उछलेंगे तो नाले में ही गिरेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को आरक्षण जाति देखकर नहीं दिया जा सकता।

भाजपा नेताओं का बयान

भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि पीएम मोदी ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया था। सभी दलों से सहयोग मांगने के बावजूद यह अधिनियम लोकसभा में गिर गया। इसलिए यह पदयात्रा निकाली गई है। मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि सपा-कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया है। हम उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। राजनीति के जानकार इसे भाजपा का मजबूत शक्ति प्रदर्शन बता रहे हैं। पदयात्रा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी विधानसभा पहुंचकर महिलाओं को संबोधित किया। भाजपा का कहना है कि महिलाओं का सम्मान और उनका आरक्षण अब देश की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें

सम्राट चौधरी के पत्नी वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- उम्र बदलनेवाले मुख्यमंत्री क्यों बनें?
Published on:
21 Apr 2026 10:46 am
Also Read
View All