लखनऊ

Asad encounter : अखिलेश के बाद डिंपल ने असद के एनकाउंटर पर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा?

Asad encounter: असद अहमद के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव के बाद अब उनकी पत्नी और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने भी सवाल उठाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2023, 3:39 PM IST
akhilesh_and_dimple.jpg
दांए डिंपल यादव बांए अखिलेश यादव

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर पर डिंपल यादव ने भी सवाल उठाया हैं। बता दें कि उनसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अतीक अहमद के लड़के असद के एनकाउंटर को झूठा बताया था।

प्रदेश में कानून की धज्जीयां उड़ रही-डिंपल
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने आज मीडिया से बात करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने असद अहमद के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार फेक एनकाउंटर्स हो रहे हैं, प्रदेश में कानून व्यवस्था की बुरी तरह से धज्जीयां उड़ाई जा रही है।

सपा प्रमुख भी उठा चुके है सवाल
बता दें क‌ि असद के एनकाउंटर के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे। लिखा था, "झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आजके व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। भाजपा भाईचारे के खिलाफ है।"

Published on: