लखनऊ

प्रमाणपत्र बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा; शातिर गैंग ने पूरे देश में बांटी 436 फ्रेंचाइजी, UPSTF का खुलासा

मास्टरमाइंड की निशानदेही पर हुई कार्रवाई, एसटीएफ ने 3 को पकड़ा , मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज।
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2023, 8:58 AM IST
STF ने 3 को दबोचा
STF ने 3 को दबोचा

यूपी एसटीएफ ने फर्जी वेबसाइट और सॉफ्टवेयर के जरिए जन्म-मृत्यु व कोविड वैक्सीन प्रमाण-पत्र बनाने वाले गिरोह के तीन और सदस्यों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड की निशानदेही पर एसटीएफ ने यह कार्रवाई की है।


भारत में 436 फ्रेंचाइजी

एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि नहरिया चौराहे से मोहम्मद अरमान, सहीम अंसारी और मोहम्मद अफजल को पकड़ा। उनके पास से तीन लैपटॉप, पांच मोबाइल, एक आधार कार्ड, पैन कार्ड, पंद्रह फर्जी दस्तावेज और एक लाख पच्चीस हजार पांच सौ साठ रूपये नकद बरामद हुए। शुक्रवार को एसटीएफ ने इस मामले में तीन लोगो को गाजियाबाद से पकड़ा था। जिसके मास्टर माइंड ने पूरे भारत में 436 फ्रेंचाइजी दे कर खेल किया था। मास्टर माइंड साहिल की निशानदेही पर एसटीएफ ने इस गिरोह के तीन लोगों को दबोचा।

नकली प्रमाण पत्र बनाने का मामला

पकड़े गए आरोपियों में फर्जी वेबसाइट एवं सॉफ्टवेयर के जरिए फर्जी तरीके से जन्म, मृत्यु एवं कोविड वैक्सीन प्रमाण-पत्र बनाने की फ्रेंचाइजी ले रखी है। जिसका उपयोग यह फर्जी तरीके से करते थे। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यह लोग निवास प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेते है, इस निवास प्रमाण पत्र से भारत का आधार कार्ड बनवा लेते है। यह प्रमाणपत्र यह लोग लैपटॉप और डेस्कटॉप के माध्यम से बनाते है। इसके लिए यह लोग व्हाट्सएप ग्रुप, अंसारी टेलीग्राम के माध्यम से जनता के व्यक्तियों से सम्पर्क करते है।

ग्रामीण डाक सेवा में संविदा कर्मी के पद तैनात थे
मोहम्मद अरमान का चाचा जाबिर अंसारी जो ग्रामीण डाक सेवा में संविदा कर्मी है, उनको डाक विभाग द्वारा आधार कार्ड बनाने की आईडी दी गयी है। उस आईडी का प्रयोग कर यह लोगों द्वारा बनाये गये, फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों के जरिए लोगों के फर्जी आधार कार्ड तैयार किये जाते है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गतिविधियों और उनके माध्यम से फर्जी तरीके से बनाये गये, जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर संभावित बनाये गये, आधार कार्ड के की जानकारी इकट्ठी की जा रही है।

Updated on:
3 Dec 2023, 8:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All