लखनऊ

UP Top News: अंतिम चरण के लिए काशी में राजनीतिक दलों का दमखम, आज वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी समेत ये दिग्गज

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज

less than 1 minute read
Mar 04, 2022
UP Top News Uttar Pradesh

- अंतिम चरण के लिए काशी में राजनीतिक दलों का दमखम. सातवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दो दिन 4 और 5 मार्च को वाराणसी में रहेंगे मोदी. तीनों विधानसभाओं में करेंगे रोड शो.

- सीएम धामी करेंगे वाराणसी का दौरा. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुक्रवार को वाराणसी दौरा. धामी यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

- बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में अखिलेश यादव करेंगे मेगा रोड शो. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जगह-जगह सपा समर्थक भव्य स्वागत करेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी करेंगे वाराणसी में जनसभा.

- गाजीपुर में चुनावी दमखम दिखाएंगे सियासी अखाड़े के दिग्गज. गाजीपुर की चार विधानसभाओं में अखिलेश की रैली. गृहमंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे जनसभा को संबोधित.

- आपस में भिड़े किन्नरों के दो गुट, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश. जिसमें कई किन्नर घायल हो गए हैं. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई तो एक किन्नर बेहोश हो गया. वहीं बीच सड़क में हंगामे की खबर के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गए.

Published on:
04 Mar 2022 09:20 am
Also Read
View All