एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
- लखनऊ. महिला खिलाड़ियों के लिए योगी सरकार शुरू करेगी स्टेट टैलेंट सर्च एंड डेवलपमेंट स्कीम. महिला खिलाड़ियों को 5 लाख की वित्तीय सहायता. 'खेलों इंडिया अभियान' के तहत प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से 37 नये स्टेडियम बनाए जा रहे हैं. खेलो इंडिया अभियान के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल से जुड़ी ढांचागत सुविधाओं का सृजन किया जा रहा है.
- लखनऊ. सपा ने किया सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान. सपा की लिस्ट में इस बार आनंद भदौरिया को जगह नही मिली. गायत्री की पत्नी को विधायक बनाने के बाद गायत्री की बहू को एमएलसी बनाने के लिए सपा ने उसे उम्मीदवार बनाया है.
- मेरठ. मेरठ में दुनिया की पहली ऑटोमेटिक बॉलिंग मशीन का आविष्कार. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पुत्र और डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने किया इनॉग्रेशन. यह शऑटोमेटिक मशीन 155 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गेंद सेट सकेगी और बल्लेबाजों को उनकी मनपसंद गेंद देगी.
- लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने 35 सीटों पर आधे से ज्यादा यादव वर्ग के उम्मीदवार उतारे, दो सीटों पर आरएलडी के नाम. समाजवादी पार्टी ने दो सीटें मेरठ-गाजियाबाद और बुलंदशहर अपने गठबंधन के साथी आरएलडी को दे दी हैं.
- लखीमपुर खीरी. तिकुनिया में आज किसान महापंचायत, आशीष मिश्र की जमानत समेत कई मुद्दों पर होनी है चर्चा. महापंचायत में तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की जमानत, गवाहों पर हमले, राकेश टिकैत और सरकार के बीच हुए समझौते के किए गए वादे पूरे न होने पर चर्चा की जाएगी.