एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
- लखनऊ. 23 मार्च को लखनऊ आएंगे अमित शाह, 24 को विधायक दल की बैठक में लेंगे हिस्सा, इस बैठक में योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा. 25 को योगी के शपथ ग्रहण की बड़ी तैयारी.
- लखनऊ. स्वाति सिंह लेंगी पति दयाशंकर से तलाक, तलाक का केस फिर शुरू करने को स्वाति ने दी अर्जी. उत्तर प्रदेश की कार्यवाहक सरकार की मंत्री और बीजेपी नेता स्वाति सिंह ने अपने पति दयाशंकर सिंह से चल रहे तलाक के केस को दोबारा शुरू करने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्ज़ी लगाई है. साल 2018 में फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों के अदालत नहीं पहुंचने पर केस बंद कर दिया था.
- प्रतापगढ़. दुष्कर्म के आरोपी के घर के सामने पुलिस ने खड़ा कर दिया बुलडोजर, खौफ से दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर. पुलिस का यह तरीका क्षेत्र में चर्चा का विषय बना.
- लखनऊ. मार्च में गर्मी ने किया बेहाल, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं. विभाग ने इस पूरे हफ्ते पारा 40 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना जताई है.
- मेरठ. डीन बनने की चाहत में महिला प्रोफेसर ने रची हत्या की साजिश, अपने प्रेमी के साथ मिलकर वर्तमान डीन की हत्या की साजिश. शूटर्स को दी 5 लाख की सुपारी.