- सात सीटों पर भाजपा, तीन पर सपा की जीत, एक पर अपना दल- जलालपुर सीट हार गई बसपा, गंगोह में कांग्रेस ने दी कड़ी टक्कर
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक सीट का नुकसान हुआ है वहीं, समाजवादी पार्टी ने तीन सीटें जीतकर दो सीटों का इजाफा किया। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा की सात सीटों पर कमल खिलाया है, वहीं सहयोगी पार्टी अपना दल के प्रत्याशी राजकुमार पटेल चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। लखनऊ कैंट, गोविंदनगर, घोषी, बलहा, मानिकपुर, इगलास और गंगोह समते सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली है। उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा का खाता भी नहीं खुल सका। समाजवादी पार्टी ने बसपा से बहुजन समाज पार्टी की जलालपुर सीट छीन ली है। यहां सपा के सुभाष राय ने बसपा की छाया वर्मा को कड़े मुकाबले में हरा दिया। इसके अलावा ने रामपुर की सीट बरकरार रखी है, वहीं जैदपुर सीट बीजेपी से छीन ली है। सहारनपुर की गंगोह सीट पर बीजेपी प्रत्याशी कीरत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद को कड़े मुकाबले में हराकर कांग्रेस के एकमात्र सीट जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
उत्तर प्रदेश की जिन 11 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, 2017 के विधानसभा चुनाव में उनमें से 08 सीटें भाजपा के पास थीं और एक सीट सहयोगी पार्टी अपना दल के पास थी। कुल मिलाकर बीजेपी के पास 09 सीटें थीं। एक-एक सीट सपा-बसपा के पास थी।
कहां से कौन जीता चुनाव
गोविंदनगर सीट (कानपुर)- भाजपा के सुरेंद्र नैथानी जीते, कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को हराया।
लखनऊ कैंट- भाजपा के सुरेश तिवारी जीते, सपा के आशीष चतुर्वेदी को हराया।
जैदपुर (बाराबंकी)- सपा के गौरव कुमार जीते, भाजपा प्रत्याशी अमरीश रावत को हराया।
बलहा (बहराइच)- भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर जीते, सपा की किरण भारती को हराया।
रामपुर- समाजवादी पार्टी की तंजीन फातिमा जीतीं। दूसरे नंबर पर भाजपा के भारत भूषण रहे।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)- सपा प्रत्याशी सुभाष राय जीते, बसपा प्रत्याशी डॉ छाया वर्मा हारीं।
इगलास (अलीगढ़)- भाजपा के राजकुमार सहयोगी आगे दूसरे नंबर पर बसपा के अभय कुमार बंटी
मानिकपुर (चित्रकूट)- बीजेपी के आनंद शुक्ला जीते, दूसरे नंबर पर सपा के निर्भय पटेल रहे।
प्रतापगढ़ सदर- बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल के राजकुमार पटेल जीते, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी दूसरे नंबर पर
घोषी- भाजपा के विजय राजभर जीते, सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुधाकर सिंह दूसरे नंबर पर
गंगोह (सहारनपुर), भाजपा के कीरत सिंह जीते, कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद दूसरे नंबर पर रहे