लखनऊ

Weather Forecast: ठंड आएगी जल्दी, ढाएगी सितम, इस दिन दे रही है दस्तक

देर से आई बारिश के बाद प्रदेश वासियों की बड़ी मुसीबतों से दो-चार होना पड़ा। मॉनसून की विदाई तो हो गई है, लेकिन मौसम विभाग ने प्रकृति का सितम झेलने के लिए लोगों को पहले से ही तैयार रहने की चेतावनी दे दी है।
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2019, 9:03 PM IST
Weather Forecast: ठंड आएगी जल्दी
Weather Forecast: ठंड आएगी जल्दी

लखनऊ. देर से आई बारिश के बाद प्रदेश वासियों को बड़ी मुसीबतों से दो-चार होना पड़ा। बहरहाल मॉनसून की विदाई तो हो गई है, लेकिन मौसम विभाग ने प्रकृति का सितम झेलने के लिए लोगों को पहले से ही तैयार रहने की चेतावनी दे दी है। बारिश के बाद अब सर्दी सितम ढाएगी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सर्दी बीते वर्षों के मुकाबले जल्दी आएगी और देर से जाएगी। इससे यूपी समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों के लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। इसकी गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) की भविष्यवाणी को जापानी राष्ट्रीय भविष्यवाणी केंद्र जामस्टेक ने भी माना है।

देर तक रहेगी शीतलहर-
आईएमडी के मुताबिक, इस वर्ष जल्द ठंड आएगी। और देर तक शीतलहर से लोगों को कड़ाके की ठंड से रूबरू होना पड़ सकता है। मॉनसून की देर से वापसी और कमजोर अलनीनो से इस वर्ष मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आईएमडी के डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि सर्दियों के दौरान हवाएं जमीन से समुद्र की ओर चलती हैं। लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस इस बार उत्तरी व पूर्वी भारत में दिसम्बर से जनवरी तक चलने वाली शीत लहर का इफेक्ट तय करेगी। पाकिस्ताव व अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं के और ठंडी होने की संभावना है। इसके चलते यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी के कारण लोगों को परेशानियां हो सकती हैं।

इन दिनों में सर्दी देगी दस्तक-

ज्यादा ठंडी का कहर यूूपी के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य झेलेंगे। समूचे यूपी में इस बार नवंबर के पहले सप्ताह से ही मौसम अपना मिजाज बदलेगा। ठंडी हवाए दस्तक देंगी, वहीं नवंबर मध्य से शीतलहर बढ़ेगी और तामपाम में तेजी से गिरावट आएगी।

Published on: