UP Weather update monsoon 2021 heavy rain yellow alert- मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही यलो अलर्ट की चेतावनी भी जारी की है।
लखनऊ. UP Weather update monsoon 2021 heavy rain yellow alert. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही यलो अलर्ट की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से अगले सोमवार तक के लिए चेतावनी जारी की गई। जारी चेतावनी में कहा गया है कि भारी बरसात के कारण प्रभावित जिलों में निचले इलाकों में जलभराव, बिजली-यातायात प्रभावित होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
इन इलाकों में रहेगा मौसम में परिवर्तन का असर
कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के जिलों में 17 से 18 जुलाई तक मौसम में परिवर्तन का असर जारी रहेगा। इसके अलावा देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, कासगंज, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के इलाके में 18 से 19 जुलाई तक रहेगा।