लखनऊ

महिला आयोग का बड़ा आदेश, यूपी में पुरुष टेलर नहीं ले सकेंगे महिलाओं का माप, जिम में भी होंगी महिला ट्रेनर 

कानपुर में एकता हत्याकांड के बाद यूपी महिला आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। अब जिम और योगा सेंटर में महिला ट्रेनर का रहना जरूरी है। इसके अलावा, यूपी में कोई भी पुरुष टेलर महिलाओं का नाप नहीं ले सकेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2024, 1:31 PM IST
Feature image

यूपी में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण को देखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं। राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। महिला आयोग ने यूपी सरकार को महिला सुरक्षा को लेकर प्रस्ताव भेजा है। आयोग ने सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में कहा है कि यूपी में कोई भी पुरुष टेलर महिलाओं का माप नहीं ले सकेगा। बुटीक में महिलाओं का माप लेने के लिए महिला दर्जी को नियुक्त करना होगा। 

यूपी में महिला आयोग का बड़ा फैसला

यूपी में जिम और योगा सेंटर में भी अब महिला ट्रेनर को रहना होगा। कानपुर हत्याकांड के बाद महिला आयोग ने ये सख्त कदम उठाया है। इसके अलावा सिर्फ महिलाओं के कपड़े बेचने वाले स्टोरों में , पार्लर में महिला का कर्मचारियों को रखा जाएगा। इसके अलावा, कोचिंग सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी।

महिलाओं का माप नहीं लेंगे पुरुष दर्जी 

28 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की बैठक हुई थी, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण को देखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिनका क्रियान्वयन किया जाना है। इसके तहत कहा गया है कि महिला जिम/योगा सेंटर में, महिला ट्रेनर होना चाहिए। ट्रेनर एवं महिला जिम का सत्यापन करना भी जरूरी है। अब आयोग ने सभी जिले के डीएम, कमिश्नर और एसपी को आदेश लागू करने के लिए कहा है। 

Updated on:
8 Nov 2024, 1:31 PM IST
Published on: