लखनऊ

पीसीएस के 831 पदों पर निकलीं भर्तियां, जल्द ऐसे करें आवेदन

UPPSC : सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस के 831 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 2:07 PM IST
Feature image

लखनऊ : सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस के 831 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इसके लिए पीसीएस भर्ती की प्री परीक्षा के लिए 6 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 2 अगस्त है और फाइनल सबमिट की लास्ट डेट 6 अगस्त हैं। पीसीएस के 831 पदों के लिए प्री परीक्षा 19 अगस्त को कराई जाएगी। पीसीएस के इन पदों में 119 एसडीएम के पद भी शामिल हैं।

निगेटिव मार्किंग की प्रक्रिया आने से अभ्यर्थियों की बढ़ी मुश्किलें

uppsc की परीक्षा देने के लिए यूपी से बहुत से अभ्यर्थी ऐसे हैं जो इस परीक्षा के कई सालों से कोचिंग कर रहे हैं और इस परीक्षा को पास करने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी करने का मौका अवसर मिल सके लेकिन अब उनके लिए इस परीक्षा में बढ़ी मुश्किल सामने आ गई है कि वो यह है कि पहले इस परीक्षा निगेटिव मार्किंग नहीं होती थी लोकिन अब आयोग ने इसमें निगेटिव मार्किंग का भी प्रवधान रख दिया है। जिससे अभ्यर्थियों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।

PCS के 831 पदों पर निकली भर्तियां

UPPSC लंबे समय बाद PCS के 831 पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती निकाली है। पहली बार यूपीपीएससी पीसीएस एग्जाम 2018 (UPPSC PCS exam 2018) आईएएस की तर्ज पर नए पैटर्न के तहत कराई जाएगी। जिसमें आपकी सुविधा को देखते हुए दो वैकल्पिक विषयों की जगह केवल एक ही विषय रखा गया है। इसके अलावा सामान्य ज्ञान की परीक्षा में होने वाले 2 प्रश्न पत्रों की जगह उनकी संख्या अब चार कर दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

1. PCS के 831 पदों पर आवेदन करने के लिए आपको UPPSC की अधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।
2. सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
3. इसके बाद आपको फीस जमा करनी होगी। जो ऑनलाइन या फिर बैंक में जाकर भी जमा कर सकते हैं।
4. इसके बाद आपको पूरा आवेदन भरकर फाइनल सबमिट कराना होगा।
5. इसके बाद आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। जिससे आपको भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Published on: