लखनऊ

पीसीएस परीक्षा में हर गलत उत्तर पर एक तिहाई नंबर कटेंगे, अभ्यर्थियों की बढ़ी मुश्किलें

पीसीएस परीक्षा में हर गलत उत्तर पर एक तिहाई नंबर काटा जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 12:01 PM IST
UPPSC PCS exam 2018 negative marking on every wrong answer in up
पीसीएस परीक्षा में हर गलत उत्तर पर एक तिहाई नंबर कटेंगे, अभ्यर्थियों की बढ़ी मुश्किलें

लखनऊ. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस भर्ती की प्री परीक्षा 2018 के लिए 6 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। uppsc इस बार पीसीएस 2018 के साथ पहली बार कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। लोक सेवा आयोग UPPSC की परीक्षा में हर गलत उत्तर पर एक तिहाई नंबर काटने की तैयारी की जा रही है। जैसे ही इसकी सूचना अभ्यर्थियों को लगी तो उनमें खलबली मच गई। लोक सेवा आयोग के इस बदलाव से यूपी के सभी अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मेडिकल विषय को मुख्य परीक्षा में दिया गया स्थान

UPPSC द्वारा असिस्टेंट कन्जर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (एसीएफ) के पद पीसीएस में पहली बार शामिल किए गए हैं। अब दोनों की प्री परीक्षा एक ही होगी हालांकि मेंस परीक्षी दोनों की अलग-अलग होगी। इसी तरह पीसीएस 2018 में मेडिकल विषय को मुख्य परीक्षा में स्थान दिया गया है। पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में बड़ा बदलाव यह हुआ कि अब हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

मेंस में होगा सिर्फ एक वैकल्पिक विषय

इसी तरह मेंस परीक्षा में अब तक दो वैकल्पिक विषय से संबंधित प्रश्न पूंछे जाते थे, लेकिन अब पीसीएस 2018 परीक्षा से मेंस में सिर्फ एक वैकल्पिक विषय कर दिया गया है। इसलिए इस परीक्षा के कुल अंकों में भी बदलाव किया गया है। आयोग ने पीसीएस के इंटरव्यू पैटर्न में भी बदलाव किया है। आयोग ने इंटरव्यू के लिए 200 अंक की जगह 2018 से 100 अंक कर दिए हैं।

गलतियों कर सकेंगे सुधार

पीसीएस भर्ती परीक्षा के बदलावों के साथ ही आयोग ने पीसीएस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन में भी बदलाव किया है। अब एनआईसी की मदद से ऐसा सिस्टम तैयार किया गया जिससे फॉर्म भरते हुए किसी भी गलती का सुधार किया जा सकता है। इसके लिए आयोग अभ्यर्थियों अलग से समय भी देगा। अभी तक फॉर्म में गलती होने पर अभ्यर्थियों को दूसरा फॉर्म भरना पड़ता है। इससे आपको दूसरा फ़र्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप उसी में अपनी गलतियों का सुधार कर सकेंगे।

Updated on:
5 Jul 2018, 12:01 PM IST
Published on: