लखनऊ

यूएस-इण्डिया कॉन्क्लेव में जुटे अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधि, यूपी सरकार ने दिया इन्वेस्टमेंट का ऑफर

सोमवार को लखनऊ में यूएस इण्डिया इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 20 से अधिक अमेरिकी कंपनियों ने हिस्सा लिया।

2 min read
Oct 23, 2017

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अमेरिकी कंपनियों को इन्वेस्टमेंट का ऑफर दिया है। सोमवार को लखनऊ में यूएस इण्डिया इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 20 से अधिक अमेरिकी कंपनियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मुख्य सचिव राजीव कुमार, नीति आयोग के सदस्य डाक्टर वी के पॉल, अमेरिकी दूतावास के अफसर और अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मंत्री ने यूपी को बताया पीएम की प्राथमिकता

ये भी पढ़ें

सीएम योगी जायेंगे ताजमहल देखने, आगरा से अजमेर के बीच बनेगा टूरिस्ट सर्किट

कॉन्क्लेव को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे कि उत्तर प्रदेश में निवेश का क्रम चलता रहे। जब वे अमेरिका गए तो वहां कारोबारियों से उनकी बात हुई थी और उसके बाद यूपी सरकार के पास सन्देश आया था। प्रधानमंत्री ने राज्यों के बीच एक प्रतिस्पर्धा का माहौल विकसित किया है। हम उस प्रतिस्पर्धा में बहुत पीछे हैं। निवेशकों को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी का स्वागत करती है।

प्रदेश में बनेंगे नए एक्सप्रेस-वे

मंत्री ने प्रतिनिधियों से कहा कि उत्तर प्रदेश एक विस्तृत प्रदेश है और यहां बहुत बड़ा बाजार है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल अलग-अलग भूभाग हैं, जिनमें निवेश कर उद्योग और रोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है। इन क्षेत्रों में अकुशल श्रमिक उपलब्ध हैं जिनका उपयोग किया जा सकता है और उन्हें कुशल बनाने पर भी काम किया जा सकता है। बुंदेलखंड में हाइवे और एक्सप्रेस-वे नहीं है। सरकार इस क्षेत्र को दिल्ली, लखनऊ और आगरा से जोड़ने के लिए एक्सप्रेस-वे बनाएगी।

कृषि और स्वास्थ्य पर रहेगा विशेष ध्यान

मंत्री ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए 19 कृषि विज्ञान केंद्र शुरू किये जा रहे हैं। किसानों को ऐसी फसलें उगाने में मदद मिले जिससे उनकी आमदनी दोगुनी हो। उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। डाक्टरों की कमी की समस्या से इसी तरह निपटा जा सकता है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि गरज हमारी है। हम आपके पास आएंगे। उत्तर प्रदेश में अमेरिकी कंपनियों की मदद से स्मार्ट सिटी मिशन को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही हेल्थ सेक्टर में भी निवेश के लिए मंत्री ने प्रतिनिधियों को आमंत्रण दिया।

नीति आयोग भी करेगा यूपी सरकार की मदद

कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य डाक्टर वी के पॉल, बोइंग इंटरनेशनल के वाइस प्रेसिडेंट प्रत्युष कुमार, अमेरिकी दूतावास के नार्थ इण्डिया कार्यालय की निदेशक एरियल पोलॉक, यूएस ट्रेड एण्ड डेवलपमेन्ट एजेंसी की कंट्री रेप्रेजेंटेटिव मेहनाज अंसारी सहित कई कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

अमेरिकी कारोबारियों से बोले मंत्री – यूपी में चलती थी 100 करोड़ के ट्रांसफर-पोस्टिंग की इंडस्ट्री
Updated on:
23 Oct 2017 05:29 pm
Published on:
23 Oct 2017 05:25 pm
Also Read
View All