लखनऊ

परिवहन मंत्री ने पकड़ी गलत नंबर प्लेट वाली गाड़ियां, जारी किए आदेश

परिवहन मंत्री ने अचानक से रुकवाई अपनी गाड़ी और देखी परिवहन गाड़ियों की हालत , मिली कई खामिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2023, 9:43 PM IST
 मंत्री ने दिए अधिकारियों को आदेश
मंत्री ने दिए अधिकारियों को आदेश

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने सोनभद्र से वाराणसी आते समय, एक मालवाहक वाहन को संदिग्ध परिस्थितियों में देख रुकवाया एवं गहनतापूर्वक जांच की तो मालूम हुआ कि गाड़ी पर ग़लत नंबर प्लेट लगा है। बॉडी भी मानकों पर पूरी नहीं थी

ड्राइवर नंबर प्लेट निकाल लेते है : मंत्री

वाहनों के नंबर प्लेट में कुछ अंको को मिटा या छिपा दिया जाता है। सही नंबर प्लेट को ड्राइवर निकाल कर अपने साथ रखते हैं और जरूरत पड़ने पर ही उसका इस्तेमाल करते हैं। सिंह ने कहा कि यह एक आपराधिक मामला है। साथ ही उन्होंने वाहन के मालिक और ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर करवाने और वाहन को सीज करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

गलत नंबर प्लेटों की वजह से दुर्घटना में शामिल होती हैं गाड़ियां

दयाशंकर सिंह ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे विभाग को राजस्व का बहुत ही नुकसान होता है और कई तरह की दिक्कतें भी आती है। अक्सर ड्राइवर गलत नंबर प्लेटों की वजह से दुर्घटना में शामिल होने के बावजूद भी पकड़ में नहीं आते हैं और ऐसी गाड़ियां बच निकलने में कामयाब होती है।

अधिकारियों को दिए आदेश

दयाशंकर सिंह ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई किया जाए , जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं के पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

Updated on:
8 Jan 2023, 9:43 PM IST
Published on: