लखनऊ

UP Budget 2023: जो सीएम योगी 2017 में नहीं कर पाए, 2023 में उनको पूरा करने के लिए खोल दिया पिटारा

UP Yogi Budget 2023 मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपये का बजट पेश किया है जो सबके हित हैं।

less than 1 minute read
Feb 22, 2023
अमृत काल का पहला बजट

बजट पर मुख्यमंत्री की प्रेसवार्ता तिलक हाल में शुरू हुई। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस वार्ता हुई शुरू हुई तो वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शायरी पढ़ी और बोले कि 'योगी जी का बजट बना है जनता की खुशहाली को ,यह बजट रंगीन करेगा आने वाली होली को'

#UP Yogi Budget 2023 बजट पर मुख्यमंत्री की खास बातें

सर्व समावेशी, प्रदेश की जनता के हितों का बजट है : योगी

यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का बजट

अगले 5 वर्ष में प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी पर लाने वाला बजट

प्रदेश को प्रतिबद्धता को दर्शाता अमृत काल का पहला बजट : योगी

बजट पर मुख्यमंत्री योगी का विश्लेषण

साल 2017-18- पहला बजट - किसानों को समर्पित।

साल 2018-19- दूसरा बजट- औद्योगिक विकास तथा बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का विकास।

साल 2019-20- तीसरा बजट- महिला सशक्तिकरण।

साल 2020-21- चौथा बजट- युवा व इंफ्रास्ट्रक्चर विकास।

साल 2021-22-पांचवां बजट- स्वावलंबन से सश्क्तिकरण।

साल 2022- 23- बजट आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश एवं अंत्योदय की संकल्पना को समर्पित।

साल 2023-24- आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव को प्रस्तुत करने वाला बजट।

आज का बजट 6 लाख 90 हजार से ज्यादा का है,16-17 में करीब 3 लाख 40 हजार के आसपास था

पिछली बार की तुलना में इस बार बजट दोगुना

इस बार का बजट 6 लाख 90 हजार से ज्यादा का है, 16-17 में करीब 3 लाख 40 हजार के आसपास था।

बजट के दायरे को बढ़ाया गया है। 2022 के चुनाव में हमने जो लोक संकल्प पत्र में वायदे किये,उनमें से 110 वादों को शामिल किया गया है।

Published on:
22 Feb 2023 01:50 pm
Also Read
View All