लखनऊ

अतीक के बेटे असद का वीडियो वायरल, लखनऊ के फ्लैट में करता था सबकी पिटाई

असद के फ्लैट पर इसी तरह लोगों की पिटाई की जाती थी, उसका वीडियो बनाया जाता था और वाट्स एप ग्रुप में वायरल करते थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2023, 2:19 PM IST
वीडियो में कर रहा है पिटाई
वीडियो में कर रहा है पिटाई

एनकाउंटर में मारे गए अतीक के बेटे असद का मोबाइल फोन एक एक कर बड़े राज खोल रहा है। ये वीडियो असद के मोबाइल फोन से पुलिस को मिला है। वीडियो में तारीख 19 जनवरी 2021 लिखा हुआ है।

वीडियो में कर रहा है पिटाई

वीडियो में एक शख्स को बुरी तरह नंगा करके पीटा जा रहा है, लात घूंसों से बेल्ट से उस शख्स की पिटाई की जा रही है।


लखनऊ के फ्लैट का वीडियो

वीडियो लखनऊ के एक फ्लैट का बताया जा रहा है जहां असद रहता था। वीडियो में 3 से 4 लोग दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो में असद दिखाई नहीं दे रहा है, बहुत मुमकिन है की वो वीडियो बनाने में शामिल रहा हो। वीडियो में दिख रहे लोग एक लड़का जो जमीन पर बैठे लड़के को बुरी तरह पीट रहे है।


पुलिस कर रही जांच

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है की असद के फ्लैट पर इसी तरह लोगों की पिटाई की जाती थी उसका वीडियो बनाया जाता था और वाट्स एप ग्रुप में वायरल करके डर और दहशत फैलाया जाता था।
--

Published on: