लखनऊ

23 मई को लखनऊ में मतगणना को लेकर आई खबर, इतने राउंड में होगी काउंटिंग, इस सीट से पहले आएगा रिजल्ट

लोकसभा चुनाव का रण अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ा चला। 19 मई की मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी और इसके लिए लखनऊ व मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में खास तैयारियां कर ली गई है।
2 min read
• •
Updated: 15 May 2019, 10:09 PM IST
Counting
Counting

लखनऊ. लोकसभा चुनाव का रण अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ा चला। 19 मई की मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी और इसके लिए लखनऊ व मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में खास तैयारियां कर ली गई है। मोहनलालगंज और लखनऊ लोकसभा सीटों की मतगणना 24 से 38 राउंड तक चलने की उम्मीद है। काउंटिंग के लिए रमाबाई रैली स्थल व उसके आसपास सुरक्षा-व्यवस्था और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। वहीं मतगणना की तैयारियों में जुटे अधिकारियों का कहना है लखनऊ का परिणाम मोहनलालगंज से पहले आएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई चर्चा-

इसी को लेकर मंगलवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई जिसमें शामिल सीडीओ व निर्वाचन अधिकारी मोहनलालगंज मनीष बंसल ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए बने कक्ष में आरओ सहित 15 टेबल होगी। जिनमें 14 पर कर्मचारी ईवीएम के वोटों की गिनती करेंगे। इस हिसाब से 9 विधानसभा सीटों की गणना के लिए करीब 800 कार्मिकों का पहला प्रशिक्षण 16 मई और दूसरा प्रशिक्षण 20 मई को होगा।

विजय जुलूस व धरना प्रदर्‌शन पर लगेगी रोक-

इस दौरान मतगणना केंद्र के आसपास विजय जलूस निकालने व धरना-प्रदर्शन पर रोक रहेगी। वहीं प्रशासन ने मतगणना स्थल के आसपास पूरी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की कोशिशे शुरू कर दी है। सभी सीओ, 8 एडीशनल एसपी, 50 इंस्पेक्टर, 350 एसएसआई, 350 हेड कांस्टेबल और 650 सिपाही रमाबाई रैली स्थल पर तैनात रहेंगे।

ऐसे होगी मतगणना-
सबसे पहले राउंडअप शीट के आधार पर लखनऊ सीट के लिए मतदेय बूथ व सहायक बूथ के आधार पर मध्य विधान सभा में मतों की गणना का कार्य 24 से 25वें राउंड में होगा। वहीं कैंट क्षेत्र का 25 से 26 राउंड में, उत्तर विधान सभा का 26 से 27 राउंड, पूर्वी सीट का 28 से 29 राउंड और आखिर में पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 29 से 30 राउंड में पूरी होने की उम्मीद है।

साथ ही मोहनलालगंज सीट पर मलिहाबाद क्षेत्र के वोटों की गिनती सबसे पहले 27 से 28 राउंड में होगी। इसके बाद मोहनलालगंज की 29 से 30 राउंड में, बीकेटी की 31 से 32 राउंड और आखिर में सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र में वोटों की गिनती 37 से 38 राउंड में होगी।

Published on: