लखनऊ

Weather Forecast:10 से 12 अप्रैल तक पूरे राज्य में झमाझम बारिश,11 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

Weather Forecast:मौसम जल्द ही करवट बदल सकता है। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में आठ अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। खासतौर पर आईएमडी ने 10 से 12 अप्रैल तक समूचे उत्तराखंड में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही 11 जिलों में आकाशीय बिजली कड़कने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Apr 06, 2025
From 10 to 12 April, an alert has been issued for rain in entire Uttarakhand and lightning in 11 districts
उत्तराखंड में बारिश और आकाशीय बिजली कड़कने का अलर्ट

Weather Forecast:जल्द ही एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में सक्रिय हो सकता है। आईएमडी के मुताबिक आज और कल पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। यानी कि इन दो दिनों के दौरान गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। आईएडी के मुताबिक राज्य में आठ अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण आठ अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नौ अप्रैल को भी उक्त पांच जिलों के अलावा अल्मोड़ा, चम्पावत और नैनीताल जिले बारिश हो सकती है। बारिश का दौर 10 अप्रैल से तेजी पकड़ सकता है। आईएमडी के मुताबिक 10 से 12 अप्रैल तक उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश हो सकती है। इन तीन दिनों के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। बारिश से जहां एक ओर गर्मी से निजात मिलने की संभावना है वहीं दूसरी ओर इससे पहाड़ में प्राकृतिक जलस्रोतों के रिचार्ज होने के भी आसार हैं। लोग लंबे समय से बारिश की आस लगाए बैठे हैं।

इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट

आईएमडी ने मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए 10 अप्रैल को उत्तराखंड के 11 जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक दस अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली कड़कने का खतरा रहेगा। लिहाजा बिजली कड़कने के दौरान लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Updated on:
06 Apr 2025 11:17 am
Published on:
06 Apr 2025 11:15 am