लखनऊ

यूपी में जारी है सर्दी का सितम, बारिश से गिरा तापमान, बांदा प्रदेश में रहा सबसे ठंडा

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते मंगलवार बारिश होने की वजह से ठंड में इजाफा हुआ है। मंगलवार को लोगों को सूरज देवता के दर्शन तक नहीं हुए और यहीं हाल बुधवार को भी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों का रहा है। मंगलवार से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी जारी रही। बारिश के चलते गलन बढ़ गई और तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

2 min read
Dec 29, 2021

लखनऊ. नए साल से ठीक पहले उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी में भी काफी इजाफा हुआ है। ठंडी हवाओं के साथ ही कई जगह हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान बांदा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान वाराणसी में 23.8 डिग्री और बलिया में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। वहीं शीतलहर की वजह से गलन भी लोगों को परेशान करने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में अभी 31 दिसंबर तक बारिश के साथ बादल छाये रहेंगे और सूरज के दर्शन भी मुश्किल होंगे।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली रही सबसे सर्द

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का तापमान बुधवार सुबह 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि पिछले 16 सालों में दिसंबर 16 सालों में दिसंबर में सबसे कम तापमान रहा।

यूपी के कई जिलों में बारिश से गिरा तापमान

वहीं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंगलवार से हो रही बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। लखनऊ, कानपुर, हरदोई, उन्नाव, कौशांबी, इलाहाबाद, झांसी समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर होने तक बारिश शुरू हो गई। इससे गलन बढ़ गई। इसके साथ ही तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

यूपी में सबसे ठंडा रहा बांदा

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के बचे दिनों में बदली रहेगी और सूर्यदेव का दर्शन मुश्किल होंगे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान बांदा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान वाराणसी में 23.8 डिग्री और बलिया में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

अभी दो दिनों तक यूपी में खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक बारिश से मौसम खराब रहेगा। साथ ही शीतलहर की वजह से ठिठुरन रहेगी। हालांकि बारिश से प्रदूषण में कमी आने से मौसम साफ नजर आ सकता है। बुधवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भी हल्की बारिश और ठंडी हवा चलने की संभावना है। बारिश के कारण दिन के तापमान में कमी आएगी, लेकिन रात का तापमान सामान्य होने से रात में ठंड से राहत रहेगी।

Updated on:
29 Dec 2021 01:32 pm
Published on:
29 Dec 2021 01:28 pm
Also Read
View All