लखनऊ

भीषण गर्मी में बेहाल हुए जंगली जानवर, कानपुर जू में कुछ ऐसे दिखा आरिफ का सारस, देखें वीडियो

Arif Saras News : उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। चिड़ियाघरों में लोगों का आकर्षण बढ़ाने वाले जंगली जानवरों का भी बुरा हाल है। यहां आरिफ का सारस कुछ इस हाल में दिखा। आप भी वीडियो देखिए।

less than 1 minute read
Apr 20, 2023
Arif Saras News

Arif Saras News : उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। चिड़ियाघरों में लोगों का आकर्षण बढ़ाने वाले जंगली जानवरों का भी बुरा हाल है। जानवरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए कानपुर जू में जगह-जगह कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। इसके बाद यहां जानवरों के स्‍थान को ठंडा रखने की व्यवस्‍था की गई है।

जगह-जगह कूलर और स्प्रिंकलर लगाए
उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के दौरान जू में जंगली जानवरों को लू से बचाने के लिए खासे इंतजाम किए गए हैं। जू प्रशासन ने जगह-जगह कूलर और स्प्रिंकलर लगवाएं हैं। ताकि जानवरों को भीषण गर्मी में लू से बचाया जा सके।

अपने बाड़े में तन्हा घूमता दिखा आरिफ का सारस
कानपुर जू में आरिफ का सारस अपने बाड़े में तन्हा घूमता हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो बनाकर एक युवक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें चारों ओर से बंद बाड़े में सारस घूमता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कानपुर जू में जंगली जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए खासा इंतजाम किए गए हैं।

Published on:
20 Apr 2023 10:16 am