लखनऊ

जहरीली शराब पीने से 10 की मौत, पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच के दिए आदेश

- बाराबंकी में जहरीली शराब से 10 की मौत - योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख - दिए मामले में जांच के आदेश
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2019, 1:20 PM IST
cm yogi adityanath
जहरीली शराब पीने से 10 की मौत, पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच के दिए आदेश

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब ने फिर कहर बरपाया है। बाराबंकी में जहरीली शराब का सेवन करने से 10 की मौत हो गई, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले पर संवेदना व्यक्त की है और प्रमुख सचिव आबकारी को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने डीएम और एसपी को पीड़ितों को जल्द उपचार दिलाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। योगी सरकार ने इस मामले में एक्शन लेते हुए डीईओ बाराबंकी शिव नारायण दूबे, आबकारी निरीक्षक रामतीरथ मौर्य, 3 हेड कांस्टेबल और सर्कल के 5 कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। मामले में डीजीपी ओपी सींह ने इंस्पेक्टर रामनदर राजेश कुमार सिंह और सीओ पवन गौतम को निलंबित कर दिया है। जिला आबकारी अधिकारी को भी निलंबित कर दिया गया है।

यह है मामला

घटना जिले के रामनगर थानाक्षेत्र के रानीगंज की है। दानवीर सिंह नाम के व्यक्ति की देशी शराब की दुकान से गांव के लोगों ने शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद उन लोगों को दिखना बंद हो गया। कई की घर पर ही मौत हो गई तो कई ने अस्पताल में दम तोड़ा।

मृतकों की सूची

सोनू (25)
राजेश (35)
रमेश (35)
सोनू (25)
मुकेश (28)
छोटेलाल (60)
सूर्यभान
राजेंद्र वर्मा
महेंद्र पुत्र कप्तान सिंह
महेंद्र

Updated on:
28 May 2019, 1:20 PM IST
Published on: